बॉलीवुड

Kamal Haasan Birthday: सुपरस्टार के जन्मदिन पर रिलीज हुआ Thug Life का नया पोस्टर, वॉरियर बने कमल हासन

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Nov 7, 2023, 01:46 PM IST

Kamal Haasan Birthday: सुपरस्टार कमल हासन आज 7 नवंबर 2023 को अपना 69वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उनकी अपकमिंग मूवी ठग लाइफ का नया पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। इस पोस्टर में वह वॉरियर के लुक में नजर आ रहे हैं, जिसके काफी पसंद भी किया जा रहा है।

Image

Thug Life: Kamal Haasan First Look

Kamal Haasan Birthday: सुपरस्टार कमल हासन (Kamal Haasan) आज 7 नवंबर 2023 को अपना 69वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उनकी अपकमिंग मूवी ठग लाइफ का नया पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। इस पोस्टर में वह वॉरियर के लुक में नजर आ रहे हैं, जिसके काफी पसंद भी किया जा रहा है। कमल हासन की फिल्मों का क्रेज देशभर में काफी रहता है। ठग लाइफ (Thug Life) को लोकप्रिय डायरेक्टर मणिरत्नम बना रहे हैं। उनके निर्देशन में कमल हासन की एक्टिंग का कॉम्बिनेशन बॉक्स ऑफिस पर आग लगाने वाला है। मूवी का नया पोस्टर शेयर करते हुए इसकी आधिकारिक घोषणा भी हो गई है। इस पोस्टर में कमल हासन शानदार अंदाज नजर आ रहा है। उनका ये वॉरियर लुक इस बात का सबूत है कि एक बार फिल्म मूवी में उनका जबरदस्त एक्शन दिखाई देने वाला हैं।

उनका एक्शन देख फैंस की एक्साइटमेंट दोगुनी हो गई है। 68 साल की उम्र में कमल हासन का एक्शन देख एक तरफ जहां कई लोग हैरान हैं तो दूसरी तरफ कई उनके जज्बे की भी तारीफ कर रहे हैं। इससे पहले कमल हासन की मूवी इंडियन 2 का टीजर रिलीज हो गया है।

वॉरियर के लुक में कमल हासन

कमल हासन की फैन फॉलोइंग सिर्फ साउथ तक ही सीमित नहीं है। उन्हें देशभर में काफी प्यार मिलता है। कमल हासन का मूवी ठग लाइफ का लुक भी अब तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक वॉरियर के लुक में धमाल मचा रहे हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article