बॉलीवुड

Kamal Haasan स्टारर फिल्म 'इंडिया 2' ने रिलीज से पहले की छप्परफाड़ कमाई, यहां जानिए अपडेट्स

Indian 2 Digital Rights Sold: हाल ही में साउथ इंडस्ट्री के मेगा सुपरस्टार कमल हासन की अपकमिंग फिल्म 'इंडिया 2' को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। खबर है की इस फिल्म के डिजिटल राइट्स 200 करोड़ में बिक चुके हैं, जिससे मेकर्स को काफी अच्छा मुनाफा हुआ है।

Image

Indian 2 Digital Rights Sold: हाल ही में साउथ इंडस्ट्री के मेगा सुपरस्टार कमल हासन की अपकमिंग फिल्म 'इंडिया 2' को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। खबर है की इस फिल्म के डिजिटल राइट्स 200 करोड़ में बिक चुके हैं, जिससे मेकर्स को काफी अच्छा मुनाफा हुआ है।

Indian 2 Digital Rights Sold: कमल हासन अपनी दमदार एक्टिंग से सभी के दिलों में जगह बनाते आए हैं। अब हाल ही में कमल की अपकमिंग फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है की कमल की अपकमिंग फिल्म 'इंडिया 2' के डिजिटल राइट बिक चुके हैं, इसी से मेकर्स को काफी फायदा भी हो गया है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए आखिर कमल हासन की फिल्म के डिजिटल राइट्स कितने रूपए में बीके हैं।

कमल हासन (Kamal Haasan) की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'इंडिया 2' का दर्शक बेसबीर से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म से जुडी अपडेट्स सामने आई है की ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स ने करीबन 200 करोड़ रुपए में इसके डिजिटल राइट्स खरीद लिए हैं। ये राइट्स सभी भाषा के हैं। रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म में एक्टर 90 साल व्यक्ति का किरदार निभाएंगे। इस लुक को और भी ज्यादा रियल बनाने के लिए कमल हासन के साथ-साथ मेकअप आर्टिटस्ट ने भी खूब मेहनत की है। सेट से खबर मिली थी की मेकअप करने में 4 घंटे और उतारने के लिए 2 घंटे लगते हैं। कमल हासन के फैंस इस फिल्म को देखने के लिए काफी ज्यादा उत्सुक हैं। जानकारी के लिए बता दें तो ‘इंडियन 2’ (Indian 2) 1996 में रिलीज हुई कमल की ही फिल्म ‘हिंदुस्तानी’ की दूसरा भाग है। इस फिल्म को साउथ इंडस्ट्री के जाने-माने निर्देशक शंकर डाइरेक्ट कर रहे हैं। बातें चलें की कमल हासन जल्द ही प्रभास और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म ‘कल्कि 2898 AD’ में नजर आने वाले हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article