बॉलीवुड

Kalki 2898 AD की फिल्म का एक्शन सीन हुआ ऑनलाइन लीक, दीपिका-प्रभास के पैरों तले खिसकी जमीन

Kalki 2898 AD Video Leak: साउथ एक्टर प्रभास की अपकमिंग फिल्म कल्कि 2898 AD को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है की फिल्म का सीन सोशल मीडिया पर लीक हो गया है, जानिए क्या है पूरा मामला इस खास रिपोर्ट में।

Image

Kalki 2898 AD Video Leak

Kalki 2898 AD Video Leak: साउथ एक्टर प्रभास एक बार फिर फिल्म कल्कि 2898 एडी के साथ बड़े परदे पर वापसी करने जा रहे हैं। इसी के साथ फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है। फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार भी कर रहे हैं। लेकिन हाल ही में फिल्म से जुडी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है की किसी फैन ने फिल्म के एक्शन सीन और इंट्रोडक्शन सीन सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में पढ़िए आखिर ये पूरा मामला है क्या।

सालार के बाद प्रभास (Prabhas) की फिल्म कल्कि 2898 एडी (Kalki 2898 AD) को लेकर फैंस के बीच बेताबी देखने को मिल रही है। इसी के साथ ये एक साइंस फिक्शन फिल्म है। मेकर्स अभी भी फिल्म को और ज्यादा अच्छा बनाने के लिए वीएफएक्स पर काम कर रहे हैं। लेकिन हाल ही में फिल्म से जुड़े एक वीडियो ने मेकर्स को टेंशन में डाल दिया है। दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया गया जिसमें एक फिल्म का इंट्रोडक्शन दिखाया जाता है साथ ही काफी वीएफएक्स सीन देखने को मिलते हैं।

ये वीडियो कुल 45 सेकेंड का है, जो हर जगह बवाल मचा रहा है। हालाँकि मेकर्स ने अब तक इस वीडियो की पुष्टि नहीं की है।इसी के साथ फिल्म में प्रभास के साथ दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और अमिताभ बच्चन नजर आने वाले हैं। फिल्म कोनागा आश्विन ने डायरेक्ट किया है। अब तक इस फिल्म की रिलीज डेट 12 जनवरी बताई जा रही है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article