बेटी Nysa Devgn के जन्मदिन से एक दिन पहले मां काजोल ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट, लिखा- 'वो मुझे हंसाती है..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Apr 19, 2024, 10:52 AM IST

Nysa Devgn's Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल और एक्टर अजय देवगन की बेटी निसा देवगन 20 अप्रैल 2024 को अपना 21वां जन्मदिन मनाने वाली हैं, निसा के जन्मदिन से एक दिन पहले ही काजोल ने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी को लेकर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। आइए इसपर एक नजर डालते हैं।

Kajol on Nysa Devgn's Birthday: काजोल और अजय देवगन की बेटी निसा देवगन आए दिन सुर्खियों में रहती हैं, अपने ट्रांसफॉर्मेशन और बोल्ड लुक के चक्कर में निसा देवगन को सोशल मीडिया पर अक्सर चर्चा में रहते देखा जाता है। कभी अपनी खराब हिंदी तो कभी लेट नाइट पार्टीज के चक्कर में निसा देवगन को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है। हालांकि अजय देवगन और काजोल अपनी बेटी निसा से काफी प्यार करते हैं अजय देवगन ने भी कई दफा अपने इंटरव्यू में बताया है कि अगर निसा कभी देर रात घर से बाहर रहती हैं तो वह उनके वापस लौटने तक सोने नहीं जाते हैं।

End of Feed