बॉलीवुड

काजोल ने नहीं मारी थी सनी देओल की गदर को ठोकर, 24 साल बाद बताई सच्चाई

Kajol on Gadar offer: साल 2001 में सनी देओल (Sunny Deol) की ब्लॉकबस्टर फिल्म गदर (Gadar) रिलीज हुई थी, जिसमें अमीषा पटेल नजर आई थीं। इस फिल्म का डायरेक्शन अनिल शर्मा ने किया था। गदर को लेकर बताया जाता रहा है कि इसका ऑफर पहले काजोल (Kajol) के पास गया था लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया था। 24 साल बाद काजोल ने बताया है कि गदर का ऑफर उन्हें कभी मिला ही नहीं था।

Image

Kajol on Gadar offer

Kajol never got offered Gadar: जब भी 90 के दशक की ऐसी अभिनेत्री की बात की जाएगी, जिसके नाम सबसे ज्यादा आइकॉनिक फिल्में हैं, तब काजोल (Kajol) का जिक्र जरूर आएगा। काजोल ने बॉलीवुड के दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, बाजीगर, कुछ कुछ होता है और गुप्त जैसी फिल्में करके इतिहास में अपना नाम अमर कर लिया है। सालों से ऐसा बताया जाता रहा है कि काजोल को डायरेक्टर अनिल शर्मा (Anil Sharma) ने फिल्म गदर का ऑफर भी दिया था लेकिन उन्होंने इसे केवल इस कारण ठुकरा दिया था क्योंकि वो सनी देओल (Sunny Deol) को उस वक्त ए-लिस्ट एक्टर्स में नहीं गिनती थीं।

गदर (Gadar) को रिलीज हुए 24 साल हो चुके हैं और सालों से सिनेमाप्रेमियों के बीच में यही कहानी फेमस है। काजोल ने गदर की रिलीज के सालों बाद इस गॉसिप पर चुप्पी तोड़ी है और वो सच्चाई बताई है जो लोगों को हैरान कर देगी। काजोल ने कहा है कि उन्हें कभी भी फिल्म गदर का ऑफर नहीं आया था। काजोल के अनुसार, 'अनिल शर्मा और सनी देओल की गदर मुझे कभी भी ऑफर हुई ही नहीं थी। ये केवल अफवाह है कि मैं सनी के साथ काम नहीं करना चाहती थी, जिस कारण मैंने इसे ठुकरा दिया।'

काजोल ने क्यों नहीं लगाया नाम के आगे सरनेम?

अदाकारा काजोल ने कभी भी अपने नाम के आगे सरनेम नहीं लगाया है। अदाकारा ने इस बारे में भी खुलकर बात की और कहा कि उनका परिवार फिल्मों से जुड़ा रहा है। अगर वो सरनेम का उपयोग करती तो फिर उन पर लीगेसी आगे बढ़ाने का दवाब बन जाता। वो इस दवाब को नहीं लेना चाहती थीं, जिस कारण केवल काजोल के नाम से ही इंडस्ट्री में आई। काजोल का ये फैसला कहीं न कहीं सही भी साबित हुआ क्योंकि लोगों ने पहले उनके काम को जाना, जिसके बाद उन्होंने ये जाना कि वो किसकी बेटी हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article