काजोल और अजय देवगन बॉलीवुड के बेस्ट कपल में से एक है। हाल ही में काजोल ने भव्य दुर्गा पूजा का आजोयन किया है, जहां सभी सितारे माता रानी का आर्शीवाद लेने के लिए पहुंच रहे हैं। हाल ही में इस दुर्गा पूजा पंडाल में अजय देवगन नजर आए, जिनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो में काजोल बेस्ट फोटो के लिए अपनी पति अजय देवगन चिकोट काटते नजर आ रही हैं।
Kajol-Ajay video
फैंस ने लिए मजे
हर दिन दुर्गा पूजा पंडाल से काजोल की कुछ तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे फैंस पसंद कर रहे हैं। अब जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उस वीडियो में एक्ट्रेस की मस्ती साफ वीडियो में कैप्चर हो गई है, जो अब तेजी से वायरल हो रही है। साथ ही इस वीडियो को फैंस पसंद कर रहे हैं और जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा-सिंघम डर गया। वही दूसरे ने लिखा-हस्बैंड को बताना पड़ता है सब। तीसरे ने कहा-हस्बैंड एंड वाइफस थिंग। ये चीजें कॉमन हैं रिलेशनशिप्स में। चौथे ने कहा-घर घर की कहानी है।
काजोल ने काटी चिकोटी
इस वीडियो में नजर आ रहा है कि काजोल अजय देवगन के साथ खड़ी होकर फोटो खिंचवाती है। उसी दौरान काजोल अजय देवगन के हाथों पर चिकोटी काटती हैं। जैसे ही काजोल ऐसा करती हैं, अजय अपना हाथ उनके पीछे कर लेते हैं। जिसके बाद तीनों खुशी-खुशी फोटो खिंचवाते हैं।
इस फिल्म में नजर आएंगे
अजय देवगन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'सिंघम अगेन' के लिए चर्चा में बने हुए हैं। ये फिल्म का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। ये फिल्म इस साल दिवाली के मौके पर 1 नवंबर को रिलीज हो रही है।
