दुर्गा पूजा पंडाल में Jaya Bachchan को देखते ही Kajol ने लगाया गले, फिर प्यार से संवारने लगीं बाल

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 17, 2026, 04:31 PM IST

Kajol Meet Jaya Bachchan At Durga Puja Pandal: दुर्गा पूजा के मौके पर बॉलीवुड सितारों की मुलाकातों के कई खूबसूरत पल देखने को मिल रहे हैं। इस बार काजोल और जया बच्चन का एक खास अंदाज चर्चा में है।

Kajol Meet Jaya Bachchan At Durga Puja Pandal: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल (Kajol) अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। कभी काजोल का कोई लुक वायरल हो जाता है, तो कभी एक्ट्रेस के किसी बयान पर सोशल मीडिया में हलचल मच जाती है। इन सब के बीच अब काजोल का नया वीडियो सामने आया है। हर साल की तरह काजोल दुर्गा पूजा पंडाल में नजर आईं। इस दौरान काजोल कई बॉलीवुड स्टार्स के साथ नजर आईं। लेकिन सबका ध्यान काजोल और जया बच्चन (Jaya Bachchan) की जोड़ी ने अपनी तरफ खींच लिया। तो चलिए जानते हैं कि काजोल और जया बच्चन के नए वीडियो में क्या खास बात है।

Kajol Meet Jaya Bachchan At Durga Puja Pandal

जया बच्चन और काजोल की मुलाकात ने जीता दिल, गले लगाकर एक्ट्रेस ने ठीक किए उनके बाल; वायरल हुआ वीडियो (Image Source: Viral Bhayani/ Instant Bollywood Instagram)

काजोल-जया ने खींचा ध्यान

मुखर्जी परिवार ने अपने नॉर्थ बॉम्बे सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में मां दुर्गा का स्वागत किया। काजोल, तनीषा मुखर्जी (Tanishaa Mukerji), अयान मुखर्जी (Ayan Mukerji) और शरबानी मुखर्जी (Sharbani Mukerji) ने अपने पंडाल में लाखों श्रद्धालुओं का स्वागत किया। रानी मुखर्जी (Rani Mukerji), जो हर साल यहां आती हैं, इस बार सप्तमी के जश्न में शामिल नहीं हो पाईं। जया बच्चन (Jaya Bachchan) और श्वेता बच्चन (Shweta Bachchan) भी मां दुर्गा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं। इसी से काजोल और जया का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जया बच्चन, श्वेता बच्चन नंदा के साथ पंडाल के बाहर खड़ी थीं। ऐसा लग रहा था कि दोनों कार का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान काजोल उनसे मिलने पहुंचीं। काजोल ने ग्रे और ऑरेंज रंग की ओम्ब्रे साड़ी पहनी हुई थी। उन्होंने जया बच्चन को गले लगाया। इसके बाद दोनों कुछ कदम आगे चली गईं। तभी एक्ट्रेस काजोल जया बच्चन के बाल ठीक करती नजर आईं। इसके अलावा वो जया को गले लगाती हुई नजर आईं।

End of Feed