Exclusive: जया बच्चन संग कंपेयर करने पर काजोल ने तोड़ी चुप्पी, 'मां' एक्ट्रेस ने पैप्स पर कही ये बात

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 24, 2025, 04:16 PM IST

Kajol on Comparing With Jaya Bachchan: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल (Kajol) अभी हाल ही में पैपराजी के साथ अपने बर्ताव को लेकर जमकर ट्रोल हुई थीं और लोगों ने एक्ट्रेस को जया बच्चन (Jaya Bachchan) कंपेयर किया था। इन सब पर काजोल ने Zoom को दिए इंटरव्यू में जवाब दिया है।

Kajol on Comparing With Jaya Bachchan: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल (Kajol) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म मां (Maa) को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। काजोल की इस फिल्म से जुड़े एक के बाद एक अपडेट भी सामने आ रहे हैं। अभी कुछ दिनों पहले फिल्म मां का ट्रेलर लॉन्च हुआ था जिसे काफी पसंद किया गया था। ट्रेलर लॉन्च के बाद से काजोल ने इस फिल्म का प्रमोशन और भी तेज कर दिया है। इसी बीच काजोल ने Zoom से कई मुद्दों पर खास बातचीत की है। इस इंटरव्यू को दौरान काजोल ने एक्ट्रेस जया बच्चन (Jaya Bachchan) से तुलना करने पर चुप्पी तोड़ी है।

Kajol on Comparing With Jaya Bachchan

काजोल ने जया बच्चन से हो रही तुलना पर दिया रिएक्शन

एक्ट्रेस काजोल ने अपनी फिल्म मां के अलावा Zoom को दिए इंटरव्यू को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस इंटरव्यू में काजोल ने हाल ही में पैपराजी के साथ अपने बर्ताव और जया बच्चन से तुलना पर खुलकर बात की। काजोल ने उन खबरों पर जवाब दिया, जिनमें उन्हें रूड और डरावना कहा गया। सोशल मीडिया पर कुछ लोग उनकी तुलना जया बच्चन से भी की, जो अक्सर पैपराजी पर गुस्सा होने के लिए जानी जाती हैं। काजोल इन सब पर कहा, 'पैपराजी आपको उकसाते हैं, धक्का देते हैं, ताकि आप कुछ गलत बोल दें और वे उसका नकारात्मक टैगलाइन बना सकें। अगर आपको लगता है कि मैं डरावनी हूं, तो ठीक है, आप मेरी फिल्म मां देखिए।'

End of Feed