बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम (John Abraham) ने कुछ दिनों पहले ही ये ऐलान किया था कि फोर्स 3 शुरू करने जा रहे हैं, जिसमें उनके साथ हर्षवर्धन राणे दिखाई देंगे। फोर्स जॉन अब्राहम की बिगेस्ट एक्शन फ्रेंचाइजी है, जिसमें वो एसीपी यशवर्धन सिंह के रोल में नजर आते हैं। दर्शक उन्हें इस रोल में देखकर काफी खुश भी होते हैं, जिस कारण फोर्स 3 को लेकर जबरदस्त उत्साह है। फोर्स 3 के सेट से सुबह-सुबह कुछ पिक्स वायरल हुई हैं, जो इस वक्त इंटरनेट पर वायरल हैं। इन तस्वीरों में जॉन अब्राहम दर्द में कराहते हुए दिखाई दे रहे हैं। आइए आपको जॉन अब्राहम की वायरल हो रही फोटोज दिखाते है: (ये भी पढ़ें: नहीं रहे जाने-माने निर्माता पहलाज निहलानी)
Force 3 के सेट पर नजर आए John Abraham (Image Source: ZoomTV)
Mumbai में चल रही Force 3 की शूटिंग
जॉन अब्राहम इन दिनों मुंबई में फोर्स 3 की शूटिंग कर रहे हैं, जिसके सेट से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुई हैं। इन फोटोज में जॉन अब्राहम ब्लैक पैंट और ब्लैक टीशर्ट में दिखाई दे रहे हैं। फोटोज की खास बात ये है कि जॉन के चेहरे पर दर्द दिखाई दे रहा है। अब ये दर्द एक्शन की वजह से है या फिर उनको चोट लग गई है, ये तो वही बता सकते हैं लेकिन उन्हें ऐसे कराहते हुए देखकर फैंस थोड़े परेशान हो उठे हैं। (ये भी पढ़ें: SCOOP: Aamir Khan ने Gauri Spratt संग शादी पर लगाई पक्की मुहर, 5 जुलाई को चढ़ेंगे घोड़ी)
जॉन अब्राहम की तस्वीरें देखकर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक व्यक्ति ने लिखा है, "ऐसा लग रहा है कि जॉन को चोट लग गई है, जिस कारण उन्हें काफी दर्द हो रहा है।" तो वहीं दूसरे ने लिखा है, "फोर्स 3 के सेट पर जॉन बहुत सारा फोर्स लगा रहे हैं, जिस कारण उन्हें काफी दर्द हो रहा है। हमारे प्यार जॉन अब्राहम थोड़ा आराम कर लो।" बताते चलें कि फोर्स 3 अगले साल मार्च के महीने में रिलीज होगी, जिसमें जॉन और हर्षवर्धन धमाकेदार एक्शन करते दिखाई देंगे।
