John Abraham की हूबहू कॉपी दिखता है ये शख्स, फोटो देख एक्टर को भी लगेगा सदमा

John Abraham Doppelganger Video Viral: बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम के हमश्क्ल की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। एक्टर Ilias Christophoridis जॉन की कॉर्बन कॉपी दिखते हैं। Ilias जॉन की तरह अपनी फिटनेस का खास ख्याल रखते हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स Ilias को जॉन का हमशक्ल बता रहे हैं।

John Abraham Doppelganger Video Viral: बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। एक्टर ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं। एक्टर हाल ही में एक्शन फिल्म वेदा में नजर आए थे। फिल्म में जॉन के साथ शरवरी वाघ मुख्य भूमिका में थी। एक्टर ने जिस्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। एक्टर को पहचान साल 2004 में फिल्म धूम से मिली थी। फिल्म में एक्टर के फिटनेस और स्टाइल ने लोगों को अपना दीवाना बना दिया। एक्टर अपने काम के साथ-साथ फिटनेस का भी ख्याल रखते हैं। सोशल मीडिया पर जॉन के हमशक्ल की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही हैं। ये भी पढ़ें-Ranbir-Alia में बेटी को लेकर इस वजह से हुई थी लड़ाई, Raha के बारे में बात करते हुए इमोशनल हुईं एक्ट्रेस

john

John Abraham (credit Pic: Instagram)

इंटरनेशनल एक्टर Ilias Christophoridis हूबहू जॉन अब्राहम की तरह दिखते हैं। एक्टर जॉन की तरह स्टाइलिश और फिटनेस फ्रीक है। इस सबत का सबूत Ilias Christophoridis का इंस्टाग्राम अकाउंट है। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई है। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि इलियस बिल्कुल जॉन की तरह दिखते हैं। दोनों की कद-काठी भी बिल्कुल सेम है।

End of Feed