Jogira Sara Ra Ra Teaser: इश्क के चक्कर में दर-दर ठोकरें खाते दिखे Nawazuddin Siddiqui, देखें वीडियो

Jogira Sara Ra Ra Teaser: बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दिकी (Nawazuddin Siddiqui ) अपनी नई फिल्म जोगीरा सारा रारा (Jogira Sara Ra Ra) के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए एक बार फिर से तैयार हैं। इस फिल्म में नवाज के साथ नेहा शर्मा (Neha Sharma) मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। नेहा शर्मा और नवाज की ये फिल्म एक देसी कॉमेडी है, जो दर्शकों को लोटपोट कर देगी।

Jogira Sara Ra Ra Teaser: बॉलीवुड अभिनेता नजावुद्दीन सिद्दिकी ने की नई फिल्म जोगीरा सारा रारा का टीजर वीडियो रिलीज हो गया है, जिसमें नेहा शर्मा मुख्य किरदार में दिखाई देंगी। नवाजुद्दीन सिद्दिकी (Nawazuddin Siddiqui ) और नेहा शर्मा (Neha Sharma) की जोगीरा सारा रारा एक देसी लव स्टोरी है, जिसमें ये दोनों कलाकार छोटे शहर के कपल्स के रूप में दिखेंगे। फिल्म जोगीरा सारा रारा का टीजर वीडियो देखने के बाद यह पक्का हो गया है कि इसका हर एक सीन दर्शकों को हंसा-हंसाकर लोट-पोट कर देगा।

Jogira Sara Ra Ra Teaser

Jogira Sara Ra Ra Teaser

क्या खास है जोगीरा सारा रारा के टीजर में:

नवाजुद्दीन सिद्दिकी और नेहा शर्मा की फिल्म जोगीरा सारा रारा का टीजर देखने के बाद यह कहा जा सकता है कि ये एक जबरदस्त कॉमेडी मूवी होगी। इसके डायलॉग्स दर्शकों का जमकर मनोरंजन करेंगे। टीजर में नवाज जिस तरह से देसी भाषा में डायलॉग्स बोलते दिखाई दे रहे हैं, उससे साफ है कि थिएटर में दर्शक तालियां बजाने वाले हैं।

End of Feed