Jimmy Sheirgill in Ahaan Panday's Next: मशहूर निर्माता-निर्देशक मोहित सूरी की फिल्म 'सैयारा' से अहान पांडे (Ahaan Panday) ने बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा। बीते साल रिलीज हुई यह मूवी दर्शकों के दिलों पर राज करने में सफल रही। वहीं दूसरी ओर अहान पांडे भी लोगों की अपनी एक्टिंग से इम्प्रेस करने में सफल रहे। 'सैयारा' की सफलता के बाद अली अब्बास जफर (Ali Abbas Zafar) ने अहान पांडे की एक बड़ी एक्शन थ्रिलर ऑफर की। अब जो ताजा जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक अहान पांडे की इस एक्शन-थ्रिलर में एक लोकप्रिय एक्टर की एंट्री ह गई है। तो चलिए जानते हैं उस अभिनेता का नाम।
अहान-अली की फिल्म में हुई इस स्टार की एंट्री (Pic Credit: Instagram)
अहान पांडे की नेक्स्ट में हुई जिमी शेरगिल की एंट्री
वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार अहान पांडे की फिल्म में अब मेकर्स ने जिमी शेरगिल (Jimmy Sheirgill) की एंट्री करा दी है। अली अब्बास जफर को लग रहा है कि जिमी शेरगिल फिल्म के लिए परफेक्ट हैं। इस मूवी में जिमी शेरगिल को एक गैंगस्टर की भूमिका निभाते हुए देखा जाएगा। फिल्म में अहान पांडे और जिमी शेरगिल को बड़े परदे पर दो-दो हाथ करते हुए देखना फैन्स के लिए बड़ा सरप्राइज होगा। (इसे भी पढ़ें: 'मैंने दोस्त को खो दिया' दादी आशा भोसले के निधन के बाद Zanai Bhosle का पहला रिएक्शन, रो-रोकर लिखी दिल की बात)
अहान पांडे का फर्स्ट लुक...
कुछ दिनों पहले ही निर्माताओं ने अहान पांडे का फर्स्ट लुक भी शेयर किया था, जो फैन्स को काफी पसंद आया। इस मवी के लिए अहान पांडे ने जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन किया है। फिल्म में उनकी फिजिक फैन्स को खूब पसंद आएगी। (इसे भी पढ़ें: Operation Sindoor पर बन रही फिल्म में हुई इस बॉलीवुड एक्टर की एंट्री, Vivek Agnihotri संग पहली बार करेंगे काम)
जिमी शेरगिल यशराज बैनर के साथ कर चुके हैं काम
जिमी शेरगिल ने यश राज फिल्म्स के साथ दो दशकों को पहले अपना करियर शुरू किया था। उन्हें फिल्म 'मोहब्बतें' में देखा गया था, जिसमें शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन अहम रोल में नजर आए थे। फिल्म अपने समय में सुपरहिट साबित हुई थी।
