बॉलीवुड

Jigra Twitter Review: खाली पड़े हैं सिनेमा हॉल्स, आलिया भट्ट स्टारर को देखने का लोगों के बीच नहीं है क्रेज

Alia Bhatt's Jigra Twitter Review: बॉलीवुड इंडस्ट्री की बेहतरीन एक्ट्रेस आलिया भट्ट की नई मूवी 'जिगरा' आज यानी 11 अक्टूबर के दिन दुनिया भर में रिलीज कर दी गई है। ट्विटर पर लोगों के मैसेज देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि फिल्म को देखने के लिए ऑडियंस सिनेमाघरों का रुख नहीं कर रही है।

Image

Alia Bhatt Starrer Jigra

Jigra Twitter Review: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रिय अदाकारा आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिल्म 'जिगरा' (Jigra) को 11 अक्टूबर यानी राम नवमीं के दिन मेकर्स ने सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया है। 'जिगरा' मूवी के गाने बीते कई दिनों से ट्रेंड में थे। फिल्म के ट्रेलर को भी लोगों ने खूब पसंद किया था। ऐसा लग रहा था कि अलिया भट्ट स्टारर के शोज हाउसफुल जाएंगे। मगर एक्स अकाउंट पर लोगों द्वारा शेयर की जानकारी ने अब निर्माताओं ने होश उड़ा दिए हैं। बताया जा रहा है कि 'जिगरा' को लेकर लोगों के अंदर ज्यादा क्रेज देखने को नहीं मिल रहा है। फिल्म के सुबह के ज्यादातर शोज खाली जा रहे हैं।

आलिया भट्ट की फिल्म 'जिगरा' को जो लोग चुके हैं वो मिले-जुले रिव्यू दे रहे हैं। फिल्म के सुबह शोज कैंसिल किए जा रहे हैं। एक यूजर ने एक्स अकाउंट पर लिखा, 'ऑडियंस कम होने के कारण आज पूरे भारत में 'जिगरा' के ज्यादातर शोज को कैंसिल किया जा रहा है। आलिया भट्ट और करण जौहर इस समय चिंता में हैं। आलिया की पीआर टीम उनकी तारीफ करने और फर्स्ट डे के कलेक्शन को दिखाने के लिए कुछ ट्विटर पोर्टल्स से बात कर रही है।' वहीं दूसरी यूजर ने लिखा, 'पीवीआर आईनोक्स पर जिगरा का पहले दिन का पहला शो कैंसिल कर दिया गया है।'

वसन बाला के निर्देशन में आलिया भट्ट की फिल्म 'जिगरा' में वेदांग रैना भी लीड रोल में हैं। फिल्म की कहानी की बात यह भाई-बहन के इर्द-गिर्द घूमती दिखाई देगी। इस मूवी के साथ राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की रोमेंटिक कॉमेडी मूवी 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' भी रिलीज हुई है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article