Jigra-Savi Controversy: दिव्या खोसला कुमार की 'सावि' की कॉपी है आलिया भट्ट की 'जिगरा'? KRK के ट्वीट ने रिलीज से पहले मचाई खलबली

Krk on Jigra-Savi Controversy: जब भी कोई फिल्म रिलीज होती तो खुद को नंबर 1 फिल्म क्रिटिक बताने वाले केआरके उर्फ कमाल खान (Krk) उसका रिव्यू करते हैं। ऐसे में अब आलिया भट्ट की नई फिल्म 'जिगरा' को लेकर भी केआरके ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने 'जिगरा' को 'सावी' की कॉपी बताया है।

Krk on Jigra-Savi Controversy: केआरके उर्फ कमाल खान (Krk) खुद को नंबर 1 फिल्म क्रिटिक बताते हैं। जब भी कोई फिल्म रिलीज होती है तो केआरके उनका रिव्यू करने से कभी पीछे नहीं हटते हैं। इस हफ्ते यानी शुक्रवार के दिन बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की नई फिल्म 'जिगरा' (Jigra) सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म का निर्देशन वसन बाला ने किया है। यह फिल्म रिलीज से पहले ही सुर्खियों में बनी हुई हैं। ऐसे में अब केआरके ने भी आलिया भट्ट की फिल्म 'जिगरा' को 'सावी' की कॉपी क्यों है इस बार में जानकारी दी है।

Krk on Alia Bhatt's Jigra

केआरके ने अपने एक्स अकाउंट पर बताया कि आखिर क्यों जिगरा फिल्म सावी की कॉपी है? केआरके ने लिखा, 'क्योंकि निर्माता मुकेश भट्ट ने फिल्म 'नेक्स्ट थ्री डेज' के राइट्स 4 करोड़ रुपये में खरीदे थे। उस समय तीनों भाई एक साथ थे। यह बात आलिया भट्ट को पता थी। भट्ट भाइयों के अलग होने के बाद आलिया ने वो स्क्रीनप्ले करण जौहर को दे दिया। इससे उनके चाचा को लगभग 4 करोड़ रुपये का नुकसान झेलना पड़ा। जब मुकेश भट्ट एक्ट्रेस दिव्या खोसला के साथ फिल्म 'सावी' की शूटिंग में व्यस्त थे, जो हस्बैंड-वाइफ के कांसेप्ट पर बेस्ड थी। तभी आलिया भट्ट ने भी जेल ब्रेक बेस्ड फिल्म की घोषणा की, जो भाई-बहन के इर्द-गिर्द घूमती। आलिया भट्ट का कहना है कि वो टॉप एक्ट्रेस हैं और उनके पास करोड़ों रुपये हैं। इसके बाद उन्होंने 72 साल के अंकल मुकेश भट्ट को धोखा दिया। जब ये अपनों के नहीं है तो गैरों के क्या होंगे!'

End of Feed