बॉलीवुड

Jigra-Savi Controversy: दिव्या खोसला कुमार की 'सावि' की कॉपी है आलिया भट्ट की 'जिगरा'? KRK के ट्वीट ने रिलीज से पहले मचाई खलबली

Krk on Jigra-Savi Controversy: जब भी कोई फिल्म रिलीज होती तो खुद को नंबर 1 फिल्म क्रिटिक बताने वाले केआरके उर्फ कमाल खान (Krk) उसका रिव्यू करते हैं। ऐसे में अब आलिया भट्ट की नई फिल्म 'जिगरा' को लेकर भी केआरके ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने 'जिगरा' को 'सावी' की कॉपी बताया है।

Image

Krk on Alia Bhatt's Jigra

Krk on Jigra-Savi Controversy: केआरके उर्फ कमाल खान (Krk) खुद को नंबर 1 फिल्म क्रिटिक बताते हैं। जब भी कोई फिल्म रिलीज होती है तो केआरके उनका रिव्यू करने से कभी पीछे नहीं हटते हैं। इस हफ्ते यानी शुक्रवार के दिन बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की नई फिल्म 'जिगरा' (Jigra) सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म का निर्देशन वसन बाला ने किया है। यह फिल्म रिलीज से पहले ही सुर्खियों में बनी हुई हैं। ऐसे में अब केआरके ने भी आलिया भट्ट की फिल्म 'जिगरा' को 'सावी' की कॉपी क्यों है इस बार में जानकारी दी है।

केआरके ने अपने एक्स अकाउंट पर बताया कि आखिर क्यों जिगरा फिल्म सावी की कॉपी है? केआरके ने लिखा, 'क्योंकि निर्माता मुकेश भट्ट ने फिल्म 'नेक्स्ट थ्री डेज' के राइट्स 4 करोड़ रुपये में खरीदे थे। उस समय तीनों भाई एक साथ थे। यह बात आलिया भट्ट को पता थी। भट्ट भाइयों के अलग होने के बाद आलिया ने वो स्क्रीनप्ले करण जौहर को दे दिया। इससे उनके चाचा को लगभग 4 करोड़ रुपये का नुकसान झेलना पड़ा। जब मुकेश भट्ट एक्ट्रेस दिव्या खोसला के साथ फिल्म 'सावी' की शूटिंग में व्यस्त थे, जो हस्बैंड-वाइफ के कांसेप्ट पर बेस्ड थी। तभी आलिया भट्ट ने भी जेल ब्रेक बेस्ड फिल्म की घोषणा की, जो भाई-बहन के इर्द-गिर्द घूमती। आलिया भट्ट का कहना है कि वो टॉप एक्ट्रेस हैं और उनके पास करोड़ों रुपये हैं। इसके बाद उन्होंने 72 साल के अंकल मुकेश भट्ट को धोखा दिया। जब ये अपनों के नहीं है तो गैरों के क्या होंगे!'

आलिया भट्ट स्टारर 'जिगरा' का निर्देशन वसन बाला ने किया है। फिल्म में वेदांग रैना, आदित्य नंदा, शोभिता धूलिपाला, मनोज पाहवा और आकांशा रंजन कपूर सहित कई एक्टर्स मौजूद हैं। आलिया भट्ट की सास और दिग्गज एक्ट्रेस नीतू कपूर ने भी फिल्म 'जिगरा' को बेहद शानदार बताया है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article