Jigra FIRST Review Out: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की अपकमिंग फिल्म 'जिगरा' (Jigra) को निर्माताओं ने रिलीज करने के लिए 11 अक्टूबर का दिन चुना है। 'जिगरा' को सुपरहिट कराने के लिए आलिया भट्ट जगह-जगह फिल्म का प्रमोशन करने में लगी हुई है। दिलचस्प बात यह है कि लोगों के अंदर भी आलिया भट्ट स्टारर को लेकर एक अलग ही हाइप बनी हुई है। इस बात में कोई शक नहीं कि 'जिगरा' के रिलीज होने से पहले मीडिया की ओर इसका रिव्यू आना तय नहीं है। बीती रात मुंबई में सेलेब्स के लिए फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया। आलिया भट्ट की 'जिगरा' को देखने उनकी सास और दिग्गज अदाकारा नीतू कपूर (Neetu Kapoor) भी पहुंची थीं। फिल्म देखने के बाद नीतू कपूर ने बहू की तारीफ करते हुए इसे शानदार बताया है।
10 अक्टूबर के दिन हुए आलिया भट्ट स्टारर 'जिगरा' के प्रीमियर के दौरान नीतू कपूर मौजूद थीं। इस फिल्म को देखने के बाद नीतू कपूर ने गुरुवार को इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बहू आलिया भट्ट की परफॉर्मेंस की खूब तारीफ की है। नीतू कपूर ने आलिया भट्ट की फिल्म 'जिगरा' को फाइव-स्टार रेटिंग देते हुए लिखा, 'आलिया भट्ट, आपने इसे बेहद शानदार से निभाया।'

Neetu Kapoor Review Alia Bhatt Jigra
आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'जिगरा' में वेदांग रैना (Vedang Raina) भी लीड रोल में हैं, जो उनके भाई का किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म का क्लैश 11 अक्टूबर के दिन तृप्ति डिमरी और राजकुमार राव की 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' (Vicky Vidya Ka Woh Wala Video) से होने जा रहा है। दोनों की फिल्में एक साथ 11 अक्टूबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक देंगी।
