बॉलीवुड

Jigra First Review: आलिया भट्ट स्टारर को देख निकल जाएंगे आंसू, बेहद इमोशनल है 'जिगरा'

Alia Bhatt's Jigra First Review: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की नई फिल्म 'जिगरा' को रिलीज होने में बस कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। फिल्म को देखने के लिए ऑडियंस बेताब है। 'जिगरा' के रिलीज होने से पहले अब इसका फर्स्ट रिव्यू सामने आ गया है। फिल्म में आलिया भट्ट की एक्टिंग खूब तारीफ हुई है।

Image

Jigra

Alia Bhatt's Jigra First Review: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिल्म 'जिगरा' (Jigra) 11 अक्टूबर के दिन रिलीज होने जा रही है। साल 2024 में यह आलिया भट्ट की पहली फिल्म है, जिसे सिनेमाघरों में ऑडियंस के बीच मेकर्स पेश करने जा रहे हैं। मेकर्स ने जबसे 'जिगरा' का ट्रेलर जारी किया है तभी से ऑडियंस इसे देखने के लिए बेताब है। हाल ही में मशहूर डायरेक्टर सुजॉय घोष ने भी आलिया भट्ट स्टारर का ट्रेलर देखने के बाद इसकी जमकर तारीफ की थी। आलिया भट्ट की 'जिगरा' रिलीज होने से पहले अब इसका फर्स्ट रिव्यू सामने आ गया है। आइए जानें कैसी है ये फिल्म?

बेहद शानदार है आलिया भट्ट की 'जिगर'

ऑलवेज बॉलीवुड ने अपने एक्स अकाउंट पर बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की नई फिल्म 'जिगरा' का फर्स्ट रिव्यू साझा कर किया है। इसमें लिखा गया, 'सेंसर कॉपी को अभी फिनिश किया है। यह बेहद ही इमोशनल फिल्म है। आलिया भट्ट फिल्म से चमकती नजर आई हैं।' यह मूवी 155 मिनट लंबी है। फिल्म के गाने और इसके ट्रेलर को लोगों की ओर से भी खूब तारीफ मिली है।

आलिया भट्ट स्टारर 'जिगरा' का निर्देशन वासन बाला ने किया है। फिल्म में वेदांग रैना को आलिया भट्ट के भाई के रोल में देखा जाएगा। इस फिल्म में मनोज पाहवा और सोभित धुलिपाला सहित कई कलाकार लीड रोल में दिखाई देंगे। 11 अक्टूबर के दिन रिलीज होने जा रही आलिया भट्ट की मूवी 'जिगरा' का क्लैश तृप्ति डिमरी और राजकुमार राव की रोमांटिक-कॉमेडी 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' से होगा। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी मूवी बॉक्स ऑफिस पर बाजी मारने में सफल रहती है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article