Jiah Khan Case Verdict: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की दिवंगत अदाकारा जिया खान (Jiah Khan) के आत्महत्या मामले में कोर्ट ने साक्ष्यों की कमी के चलते एक्टर सूरज पंचोली (Sooraj Pancholi) को रिहा कर दिया। जिया खान की मां राबिया खान (Rabia Khan) ने एक्टर सूरज पंचोली पर कई गंभीर आरोप लगाए थे, जो कोर्ट के फैसले के बाद बेबुनियाद नजर आ रहे हैं। हालांकि जिया खान की मां राबिया खान हार मानने को तैयार नहीं हैं। राबिया खान ने कोर्ट से बाहर आते हुए मीडिया से बात की और कहा कि वो जिया खान को इंसाफ दिलाने के लिए लड़ाई लड़ती रहेंगी।
Jiah Khan Case Verdict
जिया खान की माां ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'जिया को इंसाफ मिलेगा। आप लोग उम्मीद न हारें। मैं सारे साक्ष्य लेकर हाई कोर्ट, सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी। ये लोग चाहते हैं कि मैं और मेहनत करूं, तो मैं और मेहनत करूंगी। मैं हार नहीं मानूंगी। मैंने 10 सालों तक इंतजार किया है, मैं न्याय के लिए इंतजार करूंगी।'
बता दें जहां राबिया खान एक्टर सूरज पंचोली को माफ करने के लिए तैयार नहीं हैं, वहीं एक्टर सूरज पंचोली की मां जरीना वहाब लगातार अपने बेटे को बेकुसूर बताती रही हैं। जरीना वहाब ने बीते दिन मीडिया से बात करते हुए कहा था, 'मैं जब अपने बेटे की आंखों में देखती हूं तो मुझे उसका दर्द नजर आता है। उसने 10 सालों तक लड़ाई लड़ी है, हमें उम्मीद है कि वो यह लड़ाई जीतेगा। मुझे पता है कि मेरा बेटा बेकुसूर है।' एक्टर सूरज पंचोली आज अपनी मां जरीना वहाब के साथ ही कोर्ट पहुंचे थे।
