बॉलीवुड

Jiah Khan Suicide Case: कोर्ट के फैसले के बाद सूरज पंचोली ने दिया रिएक्शन, बोले- सच हमेशा जीतता है...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 28, 2023, 02:43 PM IST

Jiah Khan Suicide Case: जिया खान सुसाइड केस में कोर्ट ने करीब 10 साल अपना फैसला सुना दिया है। कोर्ट ने सूरज पंचोली को बरी कर दिया है। कोर्ट से बरी होने के बाद एक्टर ने अपना रिएक्शन दिया है। एक्टर ने इंस्टाग्राम पर पर पोस्ट शेयर किया है।

Image

Sooraj Pancholi and jiah Khan (credit pic: instagram)

Jiah Khan Suicide Case: बॉलीवुड एक्ट्रेस जिया खान (Jiah Khan) सुसाइड केस मामले में सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने सूरज पंचोली (Sooraj Pancholi) को बरी कर दिया है। इस मामले में कोर्ट ने करीब 10 साल बाद अपना फैसला सुनाया है। जिया खान अपने घर में 3 जून 2013 को मृत पाई गई थी। एक्ट्रेस उस समय एक्टर सूरज पंचोली को डेट कर रही थीं। जिया की मां ने सूरज पंचोली पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ केस किया था। इस मामले में पुलिस लंबे समय से जांच कर रही थी। आज कोर्ट ने इस मामले में अपना फैसला सुनाया है।

कोर्ट के फैसले के बाद सूरज ने अपना फर्स्ट रिएक्शन दिया है। सूरज ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है सच की हमेशा जीत होती है।जिया खान के मामले में कोर्ट ने सूरज पंचोली को निर्दोष करार दिया है। लंबे समय से इस केस को लेकर सुनवाई चल रही थी। एक्ट्रेस के फैंस भी इस बात का बसेब्री से इंतजार कर रहे थे कि आखिर कब उन्हें न्याय मिलेगा।

सूरज पंचोली ने दिया अपना रिएक्शन

sooraj

sooraj

मुंबई में सीबीआई की स्पेशल कोर्ट के न्यायधीश एएस सैयद ने कहा कि सबूतों की कमी के आधार पर सूरज को बरी किया जाता है। आज सुबह 10.30 बजे सुरज पंचोली अपनी मां जरीना वहाब के साथ कोर्ट पहुंचे थे। जरीना हमेशा से अपने बेटे के सपोर्ट में खड़ी थी। इस मामले में सूरज को निर्दोष करार देने के बाद उनकी मां बेहद खुश हैं।

दरअसल जिया खान की मां रबिया खान ने एक्टर सूरज पंचोली पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। राबिया खान ने कहा था, सूरज पंचोली की वजह से मेरी बेटी ने आत्महत्या की थी क्योंकि उसके अलावा कोई और रास्ता नहीं था। एक्ट्रेस की मां का कहना था कि मेरी बेटी की आत्महत्या नहीं, हत्या हुई थी। राबिया खान के गंभीर आरोपों को देखते हुए इस केस को सीबीआई को सौंप दिया गया था।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article