Jaya Bachchan Video: फिर गुस्से से लाल हुईं जया बच्चन, वीडियो देख लोग बोले- 'अब क्या हो गया...'

Jaya Bachchan Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस जया बच्चन आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। इस बीच जया बच्चन का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस क्लिप में जया बच्चन पैपराजी पर अपना गुस्सा निकालते दिखाई दे रहे हैं। आइए नजर डालते है इस क्लिप पर....

Jaya Bachchan Video: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस और अमिताभ बच्चन की वाइफ जया बच्चन (Jaya Bachchan) हमेशा किसी न किसी वजह से छाई रहती हैं। जया बच्चन को अक्सर गुस्से में ही देखा जाता है। हाल ही में उनका वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो एक फैन पर गुस्सा करती दिखाई दे रही थी। इस बीच जया बच्चन का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस क्लिप को देखकर लोग दंग रह गए हैं। आइए नजर डालते है इसपर...

jayabachchan video

pic credit-zoom tv

जया बच्चन का फूटा गुस्सा

जया बच्चन मुंबई के एक इवेंट में अपनी बेटी श्वेता बच्चन के साथ पहुंचीं। जैसे ही वो गाड़ी से उतरीं, पापाराजी का झुंड उन पर टूट पड़ा। शोर, धक्का-मुक्की और लगातार फ्लैश से जया गुस्सा हो गई। इस दौरान जया बच्चन अंदर जाने की कोशिश कर रही थीं कि अचानक रुक गईं, दाहिनी तरफ मुड़ीं और फोटोग्राफर्स को घूरकर एक ठंडी-ठंडी नजर मारी। वो पल कैमरे में कैद हो गया और देखते-देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।श्वेता ने मम्मी का गुस्सा देखा तो फौरन उनका हाथ पकड़ा और प्यार से आगे ले गईं। जया बच्चन ने पापाराजी से कहा,'आप लोग ना फोटो लो, बदतमीजी मत करो। चुप रहो, मुंह बंद करो। ऊपर से कमेंट्स करते रहते हो।' जया बच्चन का ये वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। लोग इसपर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा, 'अब क्या हो गया मैडम।' दूसरे ने कहा, 'ये तो जया जी की पुरानी आदत है।'

End of Feed