बॉलीवुड

Jaya Bachchan Birthday: काजोल-नव्या समेत लाखों ने जया बच्चन को दी बर्थडे की बधाई, बिग बी ने ट्वीट करके कहा "थैंक यू"

Jaya Bachchan Birthday: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की गुड्डी जया बच्चन (Jaya Bachchan) 9 अप्रैल 2025 के दिन 77 साल की हो गई हैं। जया बच्चन ने 70 के दशक में कई शानदार फिल्में करके लोगों के बीच में अपनी खास पहचान बनाई थी, जिस कारण लोग उन्हें आज भी प्यार करते हैं। जया बच्चन को जन्मदिन के मौके पर देश-दुनिया से कई बधाई भरे संदेश मिल रहे हैं। बिग बी ने बधाई देने वाले लोगों को ट्वीट के जरिए थैंक यू कहा है।

Image

Jaya Bachchan Bday

Jaya Bachchan Birthday: बॉलीवुड अभिनेत्री जया बच्चन आज (9 अप्रैल) अपना 77वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रही हैं। इस खास दिन पर उन्हें इंडस्ट्री के लोगों और फैंस की तरफ से बधाई भरे संदेश मिल रहे हैं। जया बच्चन ने 70 के दशक में अपना करियर शुरू किया था, जिसके बाद से वो लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। जया बच्चन की शानदार एक्टिंग का ही नतीजा है कि इस उम्र में भी डायरेक्टर्स उनके लिए स्पेशल रोल लिखते हैं। जया बच्चन को मिल रहे बधाई भरे संदेशों से बच्चन परिवार काफी खुश हैं और बिग बी ने एक पोस्ट के जरिए ये खुशी जाहिर भी की है।

अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखते हुए जया बच्चन के लिए बधाई देने वालों के लिए थैंक यू कहा है। बिग बी ने पोस्ट में लिखा है, 'आभार और अनेक धन्यवाद उन सब को जिन्होंने जया को जन्म दिवस की बधाई दी है । सब को व्यक्तिगत रूप से उत्तर देना संभव नहीं हो पाएगा, इस लिये यहाँ लिख रहा हूँ । स्नेह आभार धन्यवाद।'

काजोल और नव्या नवेली नंदा ने भी दी बर्थडे की बधाई

आम लोगों के साथ-साथ काजोल और नव्या नवेली नंदा ने जया बच्चन को बर्थडे की बधाई दी है। काजोल ने सोशल मीडिया पर लिखा है, 'मैं उस महिला के लिए हैप्पी बर्थडे कहना चाहती हूं, जो एकदम नो-नॉनसेंस महिला है। आपका भविष्य सुखद रहे।' काजोल और जया बच्चन की आपस में काफी अच्छी बनती है। जब भी कोई त्योहार का मौका आता है और ये दोनों अदाकाराएं मिलती हैं तो इनके बीच की दोस्ती देखते ही बनती है।

काजोल के साथ-साथ अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने भी बर्थडे की बधाई दी है। नव्या ने अपनी नानी के साथ एक प्यारी सी फोटो शेयर करते हुए उन्हें बर्थडे की बधाई दी है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article