Jawan Worldwide Collection: दूसरे दिन शाहरुख खान की जवान की कमाई में आई गिरावट, कमाए इतने करोड़

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Sep 9, 2023, 01:59 PM IST

Jawan Worldwide Collection: शाहरुख खान, नयनतारा और विजय सेतुपति की जवान ने फर्स्ट डे बंपर कमाई की थी। दूसरे दिन फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली है। रिपोर्ट्स के अनुसार, पहले दिन के मुकाबले फिल्म की कमाई में 20 से 30 प्रतिशत का डाउनफॉल आया है। आइए जानते हैं फिल्म ने दूसरे दिन ग्लोबली कितने करोड़ का बिजनेस किया।

Jawan Worldwide Collection: शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की मोस्ट अवेटेड फिल्म जवान (Jawan) सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर बंपर ओपनिंग की है। फिल्म में शाहरुख के साथ नयनतारा और विजय सेतुपति मुख्य भूमिका मे है। फिल्म का निर्देशन अतली ने किया है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर पठान का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। फिल्म ने फर्स्ट डे पर 74 करोड़ की कमाई की थी। वहीं, पठान ने पहले दिन 57 करोड़ का बिजनेस किया था।

जवान ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 53 करोड़ की कमाई की। फिल्म ने दो दिन में कुल मिलाकर 127 करोड़ की कमाई की है। Sacnilk.Com की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने वर्ल्डवाइड पहले दिन 129 करोड़ की कमाई थी। दूसरे दिन जवान ने वर्ल्डवाइड 100 करोड़ का बिजनेस किया है। फिल्म वर्ल्डवाइड कुल मिलाकर 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। हालांकि अभी तक ऑफिशियल डेटा नहीं है।

End of Feed