Jawan Worldwide Collection: 4 दिनों में 500 करोड़ कमाकर शाहरुख खान ने रचा इतिहास, तोड़ डाला पठान-गदर 2 का रिकॉर्ड

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Sep 11, 2023, 12:20 PM IST

Jawan Worldwide Collection: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की फिल्म जवान की कमाई ने मेकर्स पर पैसों की बारिश कर दी है। जवान ने 4 दिनों के भीतर ही 500 करोड़ की कमाई कर ली है। ऐसा करने वाली जवान पहली हिन्दी फिल्म बन गई है। आइए फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।

Jawan Worldwide Collection, Shah Rukh Khan's Jawan Box Office Collection: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म जवान (Jawan) ने बॉक्स ऑफिस पर हल्ला बोल दिया है। नयनतारा, विजय सेतुपति और सान्या मल्होत्रा स्टारर जवान ने 4 दिनों के भीतर ही 500 करोड़ की कमाई कर ली है। ऐसा करने वाली जवान पहली हिन्दी फिल्म बन गई है। इससे पहले ये रिकॉर्ड शाहरुख खान की ही फिल्म पठान के नाम दर्ज था। जनवरी 2023 में रिलीज हुई पठान ने केवल 5 दिनों के भीतर ही 500 करोड़ की कमाई पूरी कर ली थी।

End of Feed