Jawan Worldwide Collection, Shah Rukh Khan's Jawan Box Office Collection: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म जवान (Jawan) ने बॉक्स ऑफिस पर हल्ला बोल दिया है। नयनतारा, विजय सेतुपति और सान्या मल्होत्रा स्टारर जवान ने 4 दिनों के भीतर ही 500 करोड़ की कमाई कर ली है। ऐसा करने वाली जवान पहली हिन्दी फिल्म बन गई है। इससे पहले ये रिकॉर्ड शाहरुख खान की ही फिल्म पठान के नाम दर्ज था। जनवरी 2023 में रिलीज हुई पठान ने केवल 5 दिनों के भीतर ही 500 करोड़ की कमाई पूरी कर ली थी।
अब शाहरुख खान की जवान, उससे भी बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। जवान की कमाई देख शाहरुख खान हेटर्स की बोलती बंद हो गई है। इंडिया के अलावा फिल्म को विदेशों में भी जबरदस्त प्यार मिल रहा है। अरब देशों के साथ ही फिल्म USA, ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में भी अच्छी खासी कमाई कर रही है। आइए जवान के 4 दिनों के वर्ल्डवाइड कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।
Jawan Box Office: 4 दिनों में 500 करोड़ पार
शाहरुख खान की फिल्म जवान ने 4 दिनों के भीतर ही 500 करोड़ का आकंड़ा पार कर लिया है। फिल्म की कमाई देख लोगों के होश उड़ गए है। गदर 2 को 500 करोड़ तक पहुंचने में 24 दिनों का वक्त लग गया है। शाहरुख खान ने एक बार फिर सभी को अपना जबरा फैन बना लिया है।
