बॉलीवुड

Jawan: इस हसीना के लिए Atlee से भिड़ गए थे Shah Rukh Khan, डांस सीक्वेंस में करवाया बड़ा बदलाव

Jawan: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' रिलीज होते ही बड़े परदे पर छप्परफाड़ कमाई कर रही है। ऐसे में फिल्म की एक्ट्रेस प्रियामणि ने शाहरुख और अपने साथ हुए वाक्या के बारे में बताया, जिसे सुन सभी एक्टर ने सभी लोगों का दिल जीत लिया है।

Image

Jawan: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' रिलीज होते ही बड़े परदे पर छप्परफाड़ कमाई कर रही है। ऐसे में फिल्म की एक्ट्रेस प्रियामणि ने शाहरुख और अपने साथ हुए वाक्या के बारे में बताया, जिसे सुन सभी एक्टर ने सभी लोगों का दिल जीत लिया है।

Jawan: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' रिलीज होते ही सिनेमाघरों में हड़कंप मचा दिया है। फिल्म में सभी की एक्टिंग को काफी ज्यादा पसंद किया है। इसी के साथ फिल्म की गर्ल गैंग यानी एक्ट्रेसेस पर हर कोई इंसान लट्टू हो गया है। अब ऐसे में फिल्म में नजर आई साउथ एक्ट्रेस किंग खान के बारे में कुछ ऐसी बात बताई है, जो सभी को काफी पसंद आ रही है। कई लोग तो शाहरुख खान की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए आखिर असली बात है क्या।

दरअसल जवान (Jawan) के डांस सीन के दौरान प्रियामणि (Priyamani) को शाहरुख खान के पीछे खड़ा कर दिया था, जिसकी भनक एक्टर को लग गई थी। ऐसे में किंग खान फिल्म डायरेक्टर एटली और कोरियोग्राफर शोबी मास्टर को कहा की एक्ट्रेस फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' उनकी डांस गुरु हैं, इसलिए उन्हें मेरे आगे खड़ा होना चाहिए। इसके कारण मैं जब भी कोई डांस स्टेप भूलूं तो मैंने उन्हें देखकर फॉलो कर सकूं। ऐसे में किंग खान का ये व्यवहार देख प्रियामणि काफी ज्यादा खुश हुई थीं। शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) अपनी इसी बेहतरीन और प्यारे बर्ताव के लिए काफी ज्यादा मशहूर हैं।

इसी के साथ प्रियामणि ने बताया की कैसे शाहरुख खान उनसे हर डांस स्टेप के बारे में पूछ रहे थे उनसे समझ रहे थे। इसी के साथ फिल्म जवान की बेहतरीन कहानी ने लाखों-करोड़ों लोगों को छू लिया है। फिल्म ने अब तक वर्ल्ड वाइड 550 करोड़ और भारत में 316 करोड़ की कमाई इन 5 दिनों में कर ली है। फिल्म ने हाईएस्ट ओपनिंग कर अपनी ही फिल्म पठान का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article