Shah Rukh Khan Starrer Jawan Prevue: जवान (Jawan) का धमाकेदार प्रीव्यू आज रिलीज कर दिया गया है। बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म जवान के इस प्रीव्यू को सोशल मीडिया पर दमदार रिेएक्शन भी मिल रहे हैं। हालांकि इस प्रीव्यू को देखने के बाद कुछ यूजर्स भड़क गए हैं। प्रीव्यू को देखने के बाद कुछ यूजर्स जवान के निर्देशक एटली कुमार (Atlee Kumar) पर सीन्स चोरी करने के आरोप लगा रहे हैं। सोशल मीडिया पर प्रीव्यू के कुछ सीन्स को टॉलीवुड, हॉलीवुड की आइकॉनिक फिल्मों के सीन्स का कॉपी बताया जा रहा है। जिसके बाद अब कई यूजर्स का मानना है कि एटली कुमार ने फिल्म जवान के लिए थोड़े-थोड़े सीन्स हर एक इंडस्ट्री से कॉपी किए हैं। आइए इस रिपोर्ट और यूजर्स के ट्वीट पर एक नजर डालते हैं।
Shah Rukh Khan Starrer Jawan Prevue
यह भी पढ़ें- Jawan Official Prevue: टकले शाहरुख खान को देख छूटी लोगों की हंसी, 'Jawan' का प्रीव्यू देख खुशी से कूदने लगे फैंस
क्या दूसरी फिल्मों की कॉपी है जवान?
जवान का प्रीव्यू देखने के बाद एक यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'इसी तरह से एटली कुमार अपनी फिल्मों को हिट बनाता है, दूसरी फिल्मों के सीन्स को कॉपी किया है, कोई भी बता सकता है इसे देखकर।' एक और यूजर ने लिखा, 'कितनी समझदारी से एटली ने सभी इंडस्ट्री से सीन्स कॉपी किए हैं। एटली कुमार से कुछ इसी प्रकार की उम्मीद थी।' हालांकि ऐसा नहीं है शाहरुख खान की मूवी जवान का प्रीव्यू फैंस को पसंद नहीं आया हो। सोशल मीडिया पर इस एक्शन मूवी के प्रीव्यू की जमकर तारीफ हो रही है। फिल्म के टीजर में शाहरुख खान के साथ ही फिल्म की बाकी स्टारकास्ट भी जबरदस्त एक्शन करते दिख रहे हैं।
बता दें कि जवान में दीपिका पादुकोण का भी कैमियो दिखने वाला है, जिसकी झलक प्रीव्यू में भी दिख रही है। शाहरुख खान के अलावा जवान में विजय सेतुपति, नयनतारा और सान्या मल्होत्रा भी नजर आने वाली हैं।
