Shah Rukh Khan Hike Fees: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की फिल्म जवान रिलीज होते ही कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। हाईएस्ट ओपनिंग कर फिल्म ने पठान से लेकर बाहुबली को पछाड़ दिया है। ऐसे में इन दिनों शाहरुख खान की फैन फॉलोइंग में भारी इजाफा भी हो गया है। ऐसे में किंग खान के साथ फिल्म करने के लिए मेकर्स की लंबी लाइन लग गई है। अब हाल ही में शाहरुख खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है, एक्टर ने आने वाली फिल्मों को लेकर मेकर्स के सामने कुछ शर्तें रखी हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए की आखरी ये पूरा मामला है क्या।
पठान (Pathaan) के बाद जवान फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई कर रही है। ऐसे में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) को भी काफी ज्यादा फायदा हो रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अब खबर आ रही है की जवान सफलता के बाद शाहरुख ने अपनी अपकमिंग फिल्म डंकी (Dunki) के लिए फीस 100 करोड़ कर दी है। इसी के साथ राजकुमार हिरानी की इस फिल्म में वो 60 प्रतिशत प्रॉफिट भी शेयर करेंगे। हालांकि अभी तक इस खबर पर ना ही एक्टर और मेकर्स की तरफ से कोई बयान सामने आया है।
कुछ समय पहले खबर आई थी की जवान का क्रेज देख डायरेक्टर ने डंकी फिल्म की रिलीज डेट आगे बड़ा दी है। ऐसे में इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ तापसी पन्नू लीड रोल में नजर आने वाली हैं। अब तक शाहरुख की फिल्म जवान (Jawan) ने 300 करोड़ के पार कमाई कर ली है और वर्ल्ड वाइड 600 करोड़। अब देखना दिलसचस्प होगा की क्या शाहरुख खान फिल्म डंकी भी जवान या पठान की तरह धमाल मचा पाएगी या नहीं।
