Shah Rukh Khan और Thalapathy Vijay संग ब्लॉकस्टर फिल्म बनाने को तैयार एटली, स्क्रिप्ट पर काम हुआ शुरू

Atlee Working on Script: साउथ फिल्म डायरेक्टर एटली जवान फिल्म बनाने के बाद एक और स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। जिसके लिए उन्होने फिल्म इंडस्ट्री के दो एक्टर्स को साथ में लिया है, टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए पूरी खबर।

Atlee Working on Script: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' का क्रेज काफी देखने को मिला था। ऐसे में फिल्म के डायरेक्टर एटली की डिमांड बॉलीवुड में काफी देखने को मिल रही है। कई बॉलीवुड स्टार्स एटली के साथ फिल्म करने की इच्छा जता चुके हैं। साथ ही फैंस उनकी अगली फिल्म आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। साथ ही हाल ही में एटली ने अपनी आने वाली फिल्म को लेकर एक चौंका देने वाला खुलासा किया है, जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में।

Atlee Working On Next Film

जवान (Jawan) फिल्म डायरेक्टर एटली (Atlee) ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपनी आने वाली फिल्म को लेकर एक अनाउंसमेंट की है। उन्होंने ये बताया की वो शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और विजय थलापति ( Thalapathy Vijay) संग फिल्म बनाने को तैयार है, साथ ही स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। दरअसल एक शूट के दौरान शाहरुख खान ने एटली से कहा था की अगर वो दो हीरो संग फिल्म बनाने का सोचें तो वो और विजय दोनों ही तैयार हैं। ऐसे में उन्होंने बताया की वो स्क्रिप्ट पर पूरी तरह से मेहनत कर रहे हैं।

End of Feed