Jawan Box Office Collection Day 33: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के किंग मिस्टर शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म जवान को सिनेमाघरों में 33 दिन हो चुके हैं। फिल्म जवान ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई की है, जिसे देखकर मेकर्स और ट्रेड एक्टर्ट्स काफी खुश हैं। फिल्म जवान की कुल कमाई 1100 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुकी है, जो अपने आपमें एक रिकॉर्ड है। फिल्म जवान की 33वें दिन की कमाई की बात करें तो वो ठीक-ठाक रही है। फिल्म जवान ने अपने 33वें दिन केवल 1 करोड़ रुपये की कमाई की है, जो कि इसकी अब तक की सबसे कम कमाई है।
Jawan Box Office Collection
Jawan ने हिला दिया बॉक्स ऑफिस
शाहरुख खान-दीपिका पादुकोण की फिल्म जवान ने अपनी शानदार कमाई से बॉक्स ऑफिस हिलाकर रख दिया है। फिल्म जवान का डायरेक्शन साउथ डायरेक्टर एटली ने किया है, जो अपनी ब्लॉकबस्टर मूवीज के लिए जाने जाते हैं। एटली ने शाहरुख खान की जवान के साथ बॉलीवुड में कदम रखा है और लोगों को बता दिया है कि उन्हें कहानी बताने का अंदाज बखूबी आता है। कई लोगों का मानना है कि एटली ने साउथ अंदाज में जवान का डायरेक्शन किया है लेकिन हिन्दी दर्शकों ने एटली के डायरेक्शन को फुल मार्क्स दिए हैं।
फिल्म जवान में शाहरुख खान के साथ-साथ कई सारे साउथ कलाकार भी हैं, जिनकी वजह से ये साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म में विजय सेतुपति, नयनतारा और प्रियमणि जैसे साउथ कलाकार हैं, जिन्होंने किंग खान की मूवी में चार चांद लगा दिए हैं। इनके अलावा मूवी सान्या मल्होत्रा और दीपिका पादुकोण के भी अहम रोल हैं। वैसे आपको फिल्म जवान कैसी लगी, हमें कमेंट में जरूर बताएं।
