Jawan Box Office Collection Day 14 Early Trends: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म जवान ने रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक सभी पुराने रिकॉर्ड्स धराशायी कर दिए हैं। हालांकि अब धीरे-धीरे जवान की कमाई गिरने लगी है। अब 14वें दिन यानी बुधवार को जवान की कमाई में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली है। हालांकि बीते दिन ही शाहरुख खान की जवान ने वर्ल्डवाइड 900 करोड़ और भारत में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म का 14वें दिन का कलेक्शन थोड़ा निराश करने । आइए टाइम्स नाउ नवभारत की इस बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
Jawan Box Office Collection
यह भी पढ़ें- Exclusive! 'Jawan' और 'Gadar 2' के बॉक्स ऑफिस पर कंगना रनौत ने किया रिएक्ट, कहा- 'वो तो रेस में भी नहीं थे..'
Jawan Box Office: 13वें दिन जवान ने कमाए इतने करोड़
शाहरुख खान और नयनतारा स्टारर जवान ने 14वें दिन अब तक की सबसे कम कमाई की है। शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म ने 10 करोड़ के आसपास का कलेक्शन किया है। जिसके साथ ही अब जवान का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन इंडिया नेट 515-518 करोड़ रुपये के आसपास हो गया है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
इसी के साथ ही दुनियाभर में जवान की कमाई की बात करें तो यह 900 करोड़ के पार चली गई है। शाहरुख खान की फिल्म ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। अब जल्द ही फिल्म वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ क्लब में भी शामिल होने वाली है।
