Jawan Box Office Collection Day 1, Jawan 1st Day Box Office Collection: सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्मजवान (Jawan) आज 7 सितंबर 2023 को रिलीज हो गई है। शाहरुख खान (Shah Rukh Khan), नयनतारा, विजय सेतुपति और सान्या मल्होत्रा स्टारर जवान बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। एटली कुमार के निर्देशन में बनी जवान को सिर्फ हिन्दी भाषा ही नहीं बल्कि साउथ इंडिया और विदेशों में भी काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म को अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग मिलने की उम्मीद है। जवान बॉलीवुड के पिछले सारे रिकॉर्ड धराशायी करने वाली है। शाहरुख खान फैंस थिएटर्स में नाचने-कूदने लगे हैं। फिल्म में दीपिका पादुकोण का कैमियो भी काफी पसंद किया जा रहा है। अब जवान के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं, इसके शुरुआती आंकड़े भी सामने आ गए हैं। जिसको देखकर मेकर्स के साथ ही शाहरुख खान हेटर्स की आंखें भी फटी की फटी रह गई हैं।
Jawan Box Office Collection Day 1
