बॉलीवुड

Jawan: गुस्साए फैन्स ने थिएटर मालिक से शाहरुख खान की फिल्म का वापस मांगा पैसा, जानिए वजह

Angry Fan Wants Refund For Jawan: एक वीडियो इंटरनेट की दुनिया में बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में फैन्स शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' का पहला पार्ट ना दिखाने के लिए थिएटर मालिक से रिफंड की मांग कर रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि फैन्स काफी गुस्से में हैं।

Image

Shah Rukh Khan

Angry Fan Wants Refund For Jawan: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म 'जवान' (Jawan) 7 सितंबर के दिन रिलीज हुई थी। फिल्म को बड़े परदे पर दस्तक दिए 5 दिन हो गए हैं। इस फिल्म ने रिलीज के दिन सभी भाषाओं में इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 70 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। शाहरुख खान की 'जवान' अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर केवल 4 दिनों के अंदर ही 500 करोड़ रुपये का बड़ा आंकड़ा पार लिया है। हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें फैन्स थिएटर मालिक से शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' के लिए रिफंड की मांग कर रहे हैं।

सहर रशीद नाम की एक यूजर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'जवान' थिएटर में देखना का अपना एक्सपीरियंस शेयर किया। उन्होंने बताया कि काफी लंबे समय के बाद शाहरुख खान की फिल्म को देखने सिनेमाघर आई थी। वीडियो में फैन ने बताया कि जवान का सेकंड हाफ चल रहा था और रन टाइम से पहले ही फिल्म को खत्म कर दिया गया। ऐसा देख दर्शक दंग रह गए। उन्हें समझ नहीं आया है कि फिल्म में विलेन की स्टोरी गायब कैसे हो गई। बाद में पता चला कि थिएटर ने गलती से फिल्म का दूसरा भाग चला दिया और पहला भाग दिखाया ही नहीं।

इसके बाद फैन्स के थिएटर मालिक से रिफंड देने की मांग की। ये वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। फिल्म दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 520 करोड़ रुपये कमा चुकी है

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article