Jawan Advance Booking: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान अपनी आने वाली फिल्म जवान के लिए काफी उत्सुक हैं। ऐसे फिल्म रिलीज होने से पहले शाहरुख हर भगवान की चौखट में जाकर जवान की हिट होने की कमान कर रहे हैं। आज भी सुबह-सुबह एक्टर अपनी फिल्म की को स्टार नयनतारा और बेटी सुहाना के साथ तिरुपति के दर्शन करने पहुंचे थे। ऐसे में अब फिल्म की एडवांस बुकिंग के नए आकड़े सामने आ गए हैं, जिसे देख हर कोई हैरान रह गया हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में पढ़िए फिल्म से जुड़े आकड़ें और डिटेल्स।
Jawan Advance Booking: कुछ ही समय पहले शाहरुख और नयनतारा की अपकमिंग फिल्म जवान की एडवांस बुकिंग को लेकर नए आकंड़े सामने आएं हैं, जो काफी ज्यादा चौंका देंगे वाले हैं। ऐसे में खा जा रहा है की फिल्म गदर 2 और पठान का भी रिकॉर्ड तोड़ सकती है।
एटली डायरेक्टेड फिल्म जवान (Jawan) इसी हफ्ते 7 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी उत्सुकता देखी जा रही है। ये फिल्म तमिल, हिंदी, तेलगु और अंग्रेजी जैसी भाषाओं में रिलीज होने जा रही है। अब कुछ ही देर पहले फिल्म के एडवांस बुकिंग के चौंका देंगे वाले आंकड़े सामने आएं हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने अब तक 7 लाख टिकट बेच दी हैं, जो पठान का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म पठान (Pathaan) ने एडवांस बुकिंग में 5 लाखटिकट बेची थी। ऐसे में अब कहा जा रहा है की फिल्म पहले दिन ओपनिंग में 65 करोड़ का कलेक्शन कर सकती है। अगर ऐसा हुआ तो ये फिल्म शाहरुख खान की पहले हाईएस्ट ओपनिंग फिल्म बन जाएगी। जानकरी के लिए बात दें की फिल्म में शाहरुख खान के साथ-साथ सान्या मल्होत्रा , विजय सेतुपति और दीपिका पादुकोण एक स्पेशल कैमियो में नजर आने वाली हैं।
