बॉलीवुड

सेट से वायरल हुई shahrukh khan की एक्ट्रेस की तस्वीर, जवान में ऐसा होगा Nayanthara का लुक

Jawan Actress Nayanthara first Look : शाहरुख़ खान की अपकमिंग फिल्म जवान से एक्ट्रेस नयनतारा लुक वायरल हो रहा है। इस फोटो को देखने के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि यह नयनतारा की फिल्म जवान का लुक है। फिल्म में एक्ट्रेस इसी अवतार में नजर आने वाली हैं।आइए जानते हैं इसके पीछे कि सच्चाई

Image

Nayanthara Jawan First Look

Jawan Actress Nayanthara first Look : बॉलीवुड किंग खान शाहरुख़ खान ( Shahrukh Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म जवान ( Jawaan) को लेकर सुर्ख़ियों में हैं। शाहरुख़ के फैंस भी फ़िल्म का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। वहीं इन सब के बीच एक फोटो तेजी से वायरल हो रही है यह फोटो किसी और की नहीं बल्कि जवान की लीड एक्ट्रेस नयनतारा ( Nayanthara) की है। इस फोटो को देखने के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि यह नयनतारा की फिल्म जवान का लुक है। फिल्म में एक्ट्रेस इसी अवतार में नजर आने वाली हैं। हालाँकि तस्वीर को लेकर किसी की तरफ से कोई औपचारिक बयान नहीं दिया गया है।तस्वीर को नयनतारा के एक फ़ैन ने शेयर किया है।

वायरल फोटो में नयनतारा ने नारंगी रंग का कैजूअल ब्लेजर पहना है। नयनतारा फोटो में काफी सीरीयस फेस बनाकर बैठी हैं और यह किसी होटल का सीन लग रहा है । इस फोटो के बाद से फैंस उम्मीद लगा रहे हैं कि यह एक्ट्रेस की अपकमिंग फ़िल्म जवान का लुक हैं। जानकारी के लिए बता दें कि साउथ एक्ट्रेस नयनतारा फिल्म जवान से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है। फिल्म में हसीना किंग खान शाहरुख़ खान की पत्नी का किरदार करने वाली हैं। नयनतारा के अलावा जवान में विजय सेतुपति लीड रोल में दिखाई देंगे। और सान्या मल्होत्रा, प्रिया मणि, सुनील ग्रोवर और योगी बाबू भी अहम भूमिकाओं में होंगे।

आपकों बता दें कि बॉलीवुड सूपरस्टार शाहरुख खान बहुत जल्द अपनी फिल्म जवान से धमाकेदार एंट्री लेने वाले हैं। पठान की सफलता के बाद शाहरुख़ के फैंस को जवान का इंतज़ार है। फैंस फिल्म के टीजर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद लगाई जा रही है कि जवान का टीजर इस हफ़्ते के आखिर में रिलीज कर दिया जाएगा वहीं फिल्म की बात करने तो फ़िल्म इसी साल सितम्बर के महीने में सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

TNN Entertainment Desk
TNN एंटरटेनमेंट डेस्क author

मनोरंजन जगत में हर दिन होने वाली हलचल के लिए टाइम्स नाउ नवभारत एंटरटेनमेंट के साथ जुड़िए। यहां आपको बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ फिल्म इंडस्ट्री, ओटीटी और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी हर बड़ी खबर पढ़ने को मिलेगी। अगर आप मनोरंजन जगत की खबरों से खुद को अपडेट रखना चाहते हैं तो टाइम्स नाउ नवभारत एंटरटेनमेंट आपके लिए वन स्टॉप डेस्टिनेशन साबित हो सकती है, जहां आपको सभी बड़ी खबरें एक जगह-एक साथ पढ़ने को मिलेंगी। टाइम्स नाउ एंटरटेनमेंट पर लेटेस्ट खबरों के साथ-साथ सेलेब ट्रिविया, फ्लैशबैक स्टोरीज, इंडस्ट्री इनसाइड रिपोर्ट्स और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स भी पढ़ने को मिलेंगी।

और पढ़ें
End of Article