Jawan 2: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) अपनी फिल्म जवान (Jawan) की सक्सेस को एन्जॉय कर रहे हैं। फिल्म 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में शाहरुख के साथ नयनतारा और विजय सेतुपति मुख्य भूमिका में है। फिल्म का निर्देशन अतली ने किया है। फिल्म में दीपिका पादुकोण ने कैमियो रोल निभाया है। फिल्म में शाहरुख ने डबल रोल निभाया है। जवान में विजय सेतुपति ने विलेन का रोल प्ले किया है। दोनों एक्टर्स ने फिल्म में शानदार काम किया है।
Jawan 2 (credit Pic: Instagram)
सोशल मीडिया पर फैंस से बात करते हुए शाहरुख खान ने अपने कोस्टार विजय के बारे में बात की। एक्टर ने फैन की बातों में जवान 2 की तरफ इशारा किया है। जवान 2 के रूमर्स पहले से ही आ रहे हैं।
शाहरुख ने दिया जवान 2 को लेकर हिंट
एक फैन ने शाहरुख और विजय सेतुपति की फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, सर आप काली से हाथ क्यों नहीं मिला लेते हैं? मैं विजय सेतुपति का बहुत बड़ा फैन हूं। शाहरुख ने जवाब देते हुए लिखा था, मैं भी विजय सर का बहुत बड़ा फैन हूं। लेकिन मैंने काली से सारे पैसे ले लिए है और बाकी लोगों के भी स्विस बैंक में पड़े लूंगा। मैं बस विजा का इंतजार कर रहा हूं। हाहाहा....
शाहरुख के इस जवाब के बाद फैंस का मानना है कि जवान 2 में नए विलेन की एंट्री होगी। साथ ही शाहरुख के लिए मुश्किलें बढ़ने वाली है। जवान बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है।
