'मुझे गर्व है कि CJP के प्रोटेस्ट...' Shabana Azmi की तारीफ में Javed Akhtar ने पढ़े कसीदे

Javed Akhtar on Shabana Azmi: जावेद अख्तर ने शबाना आजमी के NEET पेपर लीक विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की तारीफ की। उन्होंने पत्नी के हौसले और सामाजिक मुद्दों पर बेबाकी से आवाज उठाने पर गर्व जताया।

Javed Akhtar on Shabana Azmi: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस शबाना आजमी (Shabana Azmi) इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं। पिछले महीने दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के NEET पेपर लीक विरोध प्रदर्शन में शामिल होकर उन्होंने छात्रों का साथ दिया। अब शबाना के इसी कदम की जावेद अख्तर (Javed Akhtar) ने खुलकर तारीफ की है। उन्होंने पत्नी के हौसले और सामाजिक मुद्दों पर बेबाकी से आवाज उठाने की सोच पर गर्व जताया। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Daayra Trailer Fan Review: Prithviraj Sukumaran-Kareena Kapoor Khan की भिड़ंत देखने के लिए एक्साइटेड हुए फैंस)

Javed Akhtar on Shabana Azmi

जावेद अख्तर ने की शबाना की तारीफ (pic credit-IMDb/instagram)

जावेद अख्तर ने की शबाना की तारीफ

हाल ही में ‘Lets Talk With DevnaG’ पॉडकास्ट में जावेद अख्तर ने शबाना के प्रदर्शन में शामिल होने को लेकर कहा, “यह पहली बार नहीं है। अब उनकी उम्र हो गई है, इसलिए वह पहले से थोड़ा कम ऐसा करती हैं।” शबाना के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद उनकी तबीयत भी बिगड़ गई थी। 20 जुलाई को दिल्ली पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के इस्तेमाल के बाद शबाना को अस्थमा अटैक आया। इसके बाद उन्हें H1N1 वायरस होने की भी जानकारी मिली। इसी वजह से वह कुछ दिनों बाद मुंबई में हुए छात्रों के प्रदर्शन में शामिल नहीं हो सकीं। जावेद अख्तर ने शबाना के पुराने आंदोलनों को याद करते हुए बताया कि एक बार उन्हें शबाना को पुलिस स्टेशन से जमानत पर छुड़ाने जाना पड़ा था। उन्होंने कहा कि शबाना मुंबई में भूख हड़ताल में भी शामिल हो चुकी हैं और सामाजिक मुद्दों को लेकर काफी एक्टिव रही हैं। उन्होंने कहा, “जब हमारा रिश्ता शुरू हुआ था, तब भी वह इन सब चीजों में शामिल रहती थीं।”

End of Feed