'शराब पीने के चक्कर में 15 साल बर्बाद....' Javed Akhtar का छलका दर्द

जावेद अख्तर हाल ही में 'वी द वुमन' कार्यक्रम के नौवें एडिशन में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़ा एक ऐसा सच बताया है, जिसके बारे में आप जानकर दंग रह जाएंगे।

दिग्गज गीतकार और लेखक जावेद अख्तर (Javed Akhtar) को आज भी कुछ बातों का अफसोस होता हैं। उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़ा एक ऐसा सच बताया है, जिसके बारे में आप जानकर दंग रह जाएंगे। उन्होंने कहा कि शराब पीने और गैर-जिम्मेदार रवैये की वजह से उन्होंने अपनी जिंदगी के करीब 15 साल बर्बाद कर दिए। अगर उन्होंने ये साल नहीं गंवाए होते, तो वह बहुत कुछ सीख सकते थे और कई दूसरी चीजें भी कर सकते थे। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-इमरान हाशमी की 'Gunmaaster G9' का बनेगा पार्ट 2? क्लाइमैक्स ने दिया बड़ा हिंट)

javed akhtar (1)

जावेद अख्तर को है इस बात का अफसोस (pic credit-PTI)

जावेद अख्तर ने किया खुलासा

जावेद अख्तर हाल ही में 'वी द वुमन' कार्यक्रम के नौवें एडिशन में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने एक से बढ़कर एक खुलासे किए। जावेद अख्तर ने कहा, ' मुझे लगता है कि इन 80 सालों में मैंने कम से कम 15 साल पूरी तरह बर्बाद कर दिए। शराब पीने और मेरे गैर-जिम्मेदार रवैये की वजह से मैं बहुत कुछ कर सकता था। मैं और ज्यादा लिख सकता था, संगीत सीख सकता था, कोई म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट बजाना सीख सकता था या फ्रेंच और फारसी जैसी कोई दूसरी भाषा सीख सकता था। मैं बहुत कुछ कर सकता था, लेकिन मैंने अपना समय बर्बाद कर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें कुछ लोगों के साथ अपने पुराने बर्ताव का अफसोस है। जावेद ने कहा, 'जब मैं सोचता हूं कि मैंने उनके साथ कैसा बर्ताव किया, उनसे किस तरह बात की और कौन से शब्द इस्तेमाल किए, तो मुझे बहुत बुरा लगता है। मुझे लगता है कि मैंने अपनी जिंदगी में जो भी बड़ी गलतियां कीं, वे शराब के नशे में कीं। कभी-कभी सोचता हूं कि अगर मैंने शराब नहीं पी होती, तो शायद वे गलतियां भी नहीं की होतीं। यह बहुत बड़ी गड़बड़ थी।

जावेद अख्तर ने आगे कहा, 'मैं शराब इसलिए नहीं पीता था क्योंकि मेरा बचपन दुख भरा था या मैं किसी चीज से बचना चाहता था। मैं शराब इसलिए पीता था क्योंकि मुझे इसे पीने में बहुत मजा आता था। लेकिन मेरे सामने एक फैसला था कि मैं इस मजे को जारी रखूं या लंबी जिंदगी जीने की कोशिश करूं। उस समय शायद मैंने अपने लिए सिर्फ 10 से 12 साल और सोचे थे। अगर मैं शराब पीना जारी रखता और लंबी जिंदगी जीना चाहता, तो मुझे शराब छोड़नी पड़ती। मैं लंबी जिंदगी जीना चाहता था और आज भी चाहता हूं। मैं बस मरना नहीं चाहता।' इस दौरान जावेद अख्तर ने युवाओं को संदेश भी दिया। उन्होंने कहा, 'चीजों को समझने की कोशिश करें। दुनिया और उन सवालों को समझें जिनके जवाब अभी नहीं मिले हैं। जिंदगी, दुनिया, दूसरे लोगों, समाज में क्या हो रहा है, नई खोजों, आविष्कारों और नए विचारों में दिलचस्पी लें। मैं कौन हूं? मैं इस दुनिया में क्यों हूं? मेरी जिंदगी का मकसद क्या है?' इन सवालों पर अपना समय बर्बाद न करें। इस तरह खुद को बार-बार समझने की जरूरत नहीं है। आपको सिर्फ एक समय अपने बारे में सोचना चाहिए, जब आप खुद से पूछें कि मैंने जो किया, क्या वह गलती थी? क्या मुझे उसे सुधारना चाहिए? बस इतना ही।' इसके अलावा जावेद अख्तर अपनी वाइफ शबाना आजमी से लेकर सलीम खान तक को लेकर भी बात की।

End Article
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यर...

End of Feed