जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) और ईशान खट्टर (Ishaan Khatter) ने बॉलीवुड में साथ में डेब्यू किया था। दोनों ने साथ में फिल्म 'धड़क' में काम किया था। ईशान और जाह्नवी की जोड़ी को फैंस ने बहुत प्यार किया है। साल 2018 में फिल्म रिलीज हुई थी। अब 6 साल बाद ईशान और जाह्नवी फिर से साथ में बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। दोनों साथ में निर्देशक नीरज घयवान की अपकमिंग फिल्म पर काम कर रहे हैं। वहीं, जाह्नवी इन दिनों वरुण धवन के साथ सनी संस्कारी की तुलसी कुमार पर काम कर रही हैं। ये भी पढ़ें- Yudhra Box Office Collection: दूसरे दिन नहीं चला Siddhant Chaturvedi की 'युधरा' का जादू, कमाए महज इतने करोड़
Ishaan Khatter and Janhvi Kapoor (credit Pic: instagram)
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, एक्ट्रेस नीरज घयवान की अपकमिंग फिल्म में कैमियो रोल में नजर आएंगी। एक्ट्रेस इस फिल्म के लिए 10 दिन तक शूटिंग करेंगी। सोर्स के मुताबिक, एक्ट्रेस को करण जौहर और नीरज घयवान ने अप्रोच किया था। एक्ट्रेस ने दोनों की बात मानते हुए इस प्रोजेक्ट को एक्सेप्ट कर लिया। फिल्म में दो लीड स्टार्स मुख्य भूमिका में होगी। ये फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 6 साल बाद ईशान और जाह्नवी फिर से पर्दे पर नजर आएंगे।
इन फिल्मों में नजर आएंगी जाह्नवी कपूर
जाह्नवी आखिरी बार उलझ में गुलशन देवैया के साथ नजर आई थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। एक्ट्रेस की जूनियर एनटीआर के साथ सिनेमाघरों में देवरा रिलीज हो गई। देवरा इस महीने 27 सितंबर को रिलीज होगी। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस वरुण के साथ करण जौहर की नेक्स्ट फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी की शूटिंग कर रहे हैं। ये फिल्म 18 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वरुण और जाह्नवी ने साथ में बवाल में काम किया था। दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।
