रोमांटिक थ्रिलर फिल्म के लिए साथ आईं Janhvi Kapoor और Sreeleela, इस हैंडसम संग पर्दे पर करेंगी रोमांस

Janhvi Kapoor And Sreeleela United For Romantic Thriller: बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर के हाथ रोमांटिक थ्रिलर मूवी लगी है। वहीं इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस श्री लीला भी नजर आएंगी।

Janhvi Kapoor And Sreeleela United For Romantic Thriller: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। जाह्नवी कपूर को आखिरी बार फिल्म 'पेड्डी' में देखा गया था, जिसमें एक्ट्रेस ने रामचरण के साथ मुख्य भूमिका अदा की थी।। लेकिन अब एक्ट्रेस फिर से बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। दरअसल, जाह्नवी कपूर के हाथ रोमांटिक थ्रिलर मूवी लगी है। खास बात तो यह है कि इस फिल्म में साउथ सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस श्रीलीला की भी एंट्री हुई है। इतना ही नहीं, मूवी में एक्टर सिद्धार्थ गुप्ता भी लीड एक्टर का किरदार अदा करते नजर आएंगे।खबरों की मानें तो जाह्नवी कपूर, श्रीलीला और सिद्धार्थ गुप्ता की ये मूवी लव ट्रायएंगल होने वाली है, जिसमें दो महिलाएं एक ही लड़के के लिए दीवानी होंगी। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: "ये यौन उत्पीड़न जैसा...", वायरल डीपफेक वीडियो पर भड़कीं Janhvi Kapoor

Janhvi Kapoor, श्रीलीला के हाथ लगी रोमांटिक थ्रिलर मूवी (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जाह्नवी कपूर, श्रीलीला और सिद्धार्थ गुप्ता की इस फिल्म की शूटिंग नैनीताल में शुरू हो चुकी। मूवी के बारे में बात करते हुए इससे जुड़े सूत्र ने कहा, "टीम ने पहला शूटिंग शेड्यूल नैनीताल के लिए तय किया है और इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी उत्साह है। सिद्धार्थ गुप्ता, श्रीलीला और जाह्नवी कपूर इस थ्रिलर मूवी के लिए साथ आ रहे हैं और ये कॉम्बिनेशन देखने लायक होगा। टीम अब कहानी को जीवंत करने पर काम कर रही है और प्लान के मुताबिक शूटिंग शुरू हो चुकी है।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: वेडिंग एनिवर्सरी पर Kareena Kapoor ने लुटाया Saif Ali Khan पर प्यार, शेयर कीं खास मोमेंट्स की तस्वीरें

    End of Feed