बॉलीवुड

Janhvi Kapoor-Shikhar Pahariya फिर दिखे साथ, करण जौहर की पार्टी में ऐसे ली एंट्री

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Jan 31, 2023, 04:05 PM IST

Janhvi Kapoor and Shikhar Pahariya At Karan Johar Party: जान्हवी कपूर की पिछले कुछ समय से शिखर पहाड़िया को डेट करने की खबरें हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ साल पहले डेटिंग के बाद दोनों अलग हो गए और उन्होंने अब अपने रिश्ते को दूसरा मौका देने का फैसला किया है।

Image

Janhvi Kapoor-Shikhar Pahariya

Janhvi Kapoor and Shikhar Pahariya Spotted Together: जाह्नवी कपूर हाल ही में शिखर पहाड़िया के साथ अपने अफेयर की वजह से सुर्खियां बटोर रही हैं। चाहे बी-टाउन की स्टारडम पार्टी हो, डिनर आउटिंग हो या वेकेशन, दोनों को अक्सर साथ में टाइम स्पेंड करते देखा जाता है। हाल ही में जान्हवी और शिखर ने फिल्म निर्माता करण जौहर की स्टार-स्टडेड पार्टी में एक साथ पहुंचकर सभी सुर्खियां बटोरीं। वायरल हो रहे एक वीडियो में, शिखर को जाह्नवी के साथ करण जौहर के घर तक ले जाते हुए देखा गया। हालांकि जिस चीज ने सबका ध्यान खींचा वह अभिनेत्री का शरमाना था।

करण जौहर की पार्टी में जान्हवी, शिखर की कार से पहुंची थीं। धड़क एक्ट्रेस को कार में बैठे हुए मुस्कुराते हुए देखा गया। बेज ब्लेजर और ब्राउन बॉडीकॉन आउटफिट में वह ग्लैमरस लग रही थीं। दूसरी ओर शिखर ने इस पार्टी में कैजुअल लुक रखा। वीडियो के जान्हवी जिस तरह से शरमा रही हैं उसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि जरूर दोनों के बीच कुछ पक रहा है। यूजर्स का कहना है कि जान्हवी इतना क्यों शर्मा रही हैं।

करण जौहर की शानदार पार्टी में स्पॉट किए गए अन्य सेलेब्स में अनन्या पांडे, आदित्य रॉय कपूर, लक्ष्य लालवानी और शनाया कपूर भी शामिल थे। इससे पहले, जान्हवी और शिखर को रिया कपूर के घर पर देखा गया था। यह बताया गया था कि अभिनेत्री ने शिखर को अपने परिवार के साथ रात के खाने पर आमंत्रित किया था। यहां तक कि अनंत अंबानी एंगेजमेंट पार्टी में भी कथित तौर पर लवबर्ड्स को एक साथ देखा गया था।

जान्हवी कपूर की पिछले कुछ समय से शिखर को डेट करने की खबरें हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ साल पहले डेटिंग के बाद दोनों अलग हो गए और उन्होंने अब अपने रिश्ते को दूसरा मौका देने का फैसला किया है।

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहान author

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी क... और देखें

End of Article