Janhvi Kapoor and Shikhar Pahariya Relationship: जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) और शिखर पहाड़िया (Shikhar Pahariya) लंबे समय से फैंस के फेवरेट बने हुए हैं। दोनों एक साथ इवेंट्स में और वैकेशन मनाते नजर आते हैं। दोनों की तस्वीरें और वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। पिछले कुछ समय से दोनों के डेटिंग की अफवाहें उड़ रही हैं। दोनों अक्सर एक दूसरे के बारे में बात करते हुए ग्लो करते नजर आते हैं। जाह्नवी ने खुलकर शिखर को लेकर कई बार बात की है, उन्होंने यह भी बताया कि एक बार ब्रेकअप कर लेने के बाद जाह्नवी अब दोबारा उनके साथ ही रिलेशनशिप में आ गई हैं। यह भी पढ़े- Danube Properties Filmfare OTT Awards 2024: Rajkumar Rao बने बेस्ट एक्टर तो Kareena Kapoor Khan ने बेस्ट एक्ट्रेस की ट्रॉफी पर मारी बाजी
Janhvi Kapoor and Shikhar Pahariya
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी के को एक्टर वरुण धवन के साथ जान्हवी कपूर की एक नई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर वायरल हो रही है। दोनों को नासिक के एक लक्जरी होटल के कर्मचारियों के साथ पोज देते देखा गया है। हालांकि, जिस चीज ने नेटिज़न्स का ध्यान खींचा वह जान्हवी कपूर के कपड़े थे। जान्हवी कपूर ने अपने बॉयफ्रें़ शिखर पहाड़िया के नाम और तस्वीरों वाली एक टी-शर्ट पहनी थी। आइए इस वायरल फोटो पर एक नजर डालते हैं।
जाह्नवी ने पहनी शिखर के नाम की टीशर्ट
इस फोटो में जाह्नवी कपूर ने सिर्फ शिखर पहारिया के नाम की टी-शर्ट ही नहीं पहनी है, बल्कि इसमें उनकी कुछ तस्वीरें भी प्रिंट की गई हैं। सोशल मीडिया पर वायरल फोटो को देखने के बाद फैंस शिखर और जाह्नवी की जोड़ी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
