Ulajh के नए पोस्टर में Janhvi Kapoor का दिखा इंटेंस लुक, रहस्यमयी अंदाज में नजर आए बाकी कलाकार

Ulajh New Poster: जाह्नवी कपूर की फिल्म 'उलझ' के रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार हैं। फिल्म में एक्ट्रेस राजनयिक के रोल में है। मेकर्स ने फैंस की उत्सुकता को बढ़ाने के लिए फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया है। नए पोस्टर में एक्ट्रेस इंटेंस लुक में दिखाई दे रही हैं।

Ulajh New Poster: जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) की फिल्म 'उलझ' (Ulajh) को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है जिसके रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मेकर्स ने हाल ही में फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज किया था। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला था। मेकर्स ने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ाने के लिए फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर में जाह्नवी इंटेंस लुक में दिखाई दे रही हैं। जाह्नवी के साथ बाकी स्टार्स का भी लुक सामने आया है। फिल्म के नए पोस्टर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

फिल्म के नए पोस्टर में जाह्नवी अपने हाथों में कॉन्फिडेशियल फाइल पकड़े हुए हैं। पोस्टर में गुलशन देवैया, रोशन मैथ्यू और राजेश तैलंग और मेयांग चांग भी दिखाई दे रहे हैं। हर कलाकार अपनी अलग छाप छोड़ता नजर आ रहा है। एक्ट्रेस ने फिल्म के पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा, हर फुसफुसाहट झूठ है। हर दोस्त एक जाल है। हर सुराग एक विश्वासघात है। फिल्म के पोस्टर पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

End of Feed