Janvhi Kapoor Discharged from Hospital: जाह्नवी कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म उलझ से बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। लेकिन रिलीज से पहले के सभी प्रमोशन के बीच, एक्ट्रेस की हेल्थ खराब हो गई। उन्हें 18 जुलाई को मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन अब वह काफी बेहतर महसूस कर रही हैं और फूड पॉइजनिंग का इलाज कराने के बाद आखिरकार घर लौट आई हैं। 20 जुलाई को एक्ट्रेस के पिता और फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने बताया की कि वह खतरे से बाहर हैं और अच्छा कर रही हैं।
अस्पताल से घर लौटीं जाह्नवी कपूर
जाह्नवी कपूर के फैंस उनकी हेल्थ को लेकर काफी परेशान थे, इस बीच अब उनके लिए भी एक राहत भरी खबर सामने आ गई है। फूड पाइजनिंग की वजह से अस्पताल में भर्ती हुईं जाह्नवी कपूर की हेल्थ अब काफी अच्छी हो गई है। इस वजह से डॉक्टर्स ने उन्हें अस्पताल से भी डिस्चार्ज कर दिया।
जूम के साथ एक एक्सक्लूसिव बातचीत में उनके पिता बोनी कपूर ने उनके हेल्द के बारे में अपडेट दिया और कहा, “उन्हें आज सुबह छुट्टी दे दी गई। वह अब काफी बेहतर हैं।' कुछ दिन पहले, अभिनेत्री को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ मस्ती करते देखा गया था। सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें और वीडियो भी काफी वायरल हुई थीं। शिखर और जाह्नवी की जोड़ी की फैंस भी खूब पसंद करते हैं।
