Janhvi Kapoor and Shikhar Pahariya Relationship: बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) इन दिनों शिखर पहाड़िया (Shikhar Pahariya) संग अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। सोशल मीडिया पर वायरल खबर के अनुसार अब जान्हवी और शिखर का रिलेशनशिप कन्फर्म हो गया है। दरअसल सोशल मीडिया पर स्टार किड्स और बड़े-बड़े सितारों के साथ नजर आने वाले औरी ने एक वीडियो पोस्ट किया था। जिसपर शिखर और जान्हवी के कमेंट्स ने यह साफ कर दिया है कि दोनों के बीच पक्का कुछ चल रहा है। दिवाली पर शिखर और जान्हवी ने बड़ा धमाका किया है।
Janhvi Kapoor and Shikhan Pahariya
यह भी पढ़ें- Sam Bahadur Trailer Twitter Review: विक्की कौशल की एक्टिंग ने गाड़े झंडे, ट्रेलर देख ट्रोल्स भी हो गए नतमस्तक
लोगों का मानना है कि शिखर ने अब सरेआत जान्हवी को अपनी गर्लफ्रेंड बता दिया है। इसके साथ ही शिखर ने जान्हवी संग डेटिंग की अफवाहों के बीच अब रिलेशनशिप भी कन्फर्म कर दिया है। आइए शिखर पहाड़िया और जान्हवी कपूर के रिलेशनशिप से जुड़ी इन खबरों पर एक नजर डालते हैं।
'जान्हवी को हुई शिखर पहाड़िया के लिए जलन?'
औरी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट की थी, जिसमें शिखर एक लड़की के साथ नजर आ रहे हैं। उस लकड़ी ने पिंक कलर की ड्रेस पहनी हुई है। इस वीडियो पर कमेंट करते हुए जान्हवी ने लिखा, 'ये पिंक वाली लड़की कौन है?' जिसपर और ने रिप्लाई किया, 'भागो..' वहीं इन दोनों कमेंट्स के बाद शिखर पहाड़िया ने कमेंट किया, 'मैं सिर्फ तुम्हारा हूं..'। शिखर के इस कमेंट ने यह साबित कर दिया है कि दोनों एक साथ रिलेशनशिप में हैं।
