बॉलीवुड

Honey Singhऔर शालिनी तलवार हुए एक दूजे से अलग, कोर्ट ने ढाई साल बाद दी तलाक को मंजूरी

Honey Singh Divorced: रैपर सिंगर हनी सिंह की निजी जिंदगी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। शादी के 11 साल बाद सिंगर और पत्नी शालिनी के तलाकनामे पर कोर्ट ने साइन कर दिया है।

Image

Honey Singh Divorced

Honey Singh Divorced: बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर रैपर-सिंगर हनी सिंह अक्सर अपने प्रोफेशनल के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा का विषय बने रहते हैं। सिंगर के गाने हर दिन लोगों के दिलों और जुबान पर रहते हैं। ऐसे में हनी सिंह की निजी जिंदगी में तूफान आए हुए ने अब शांति का रास्ता पकड़ लिया है। कोर्ट ने सिंगर और उनकी पत्नी शालिनी तलवार को तलाक को अर्जी को स्वीकार कर लिया है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए आखिर ये पूरा मामला है क्या।

रैपर यो यो हनी सिंह (Honey Singh) अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर लंबे समय से चर्चा में थे। अब कोर्ट ने उनके और पत्नी शालिनी तलाकनामे पर मोहर लगा दी है, जिससे अब दोनों अपनी-अपनी जिंदगी जिएंगे। कोर्ट ने ढाई साल बाद अपना फैसला सुनाया है। दरअसल पिछले साल नवंबर में रैपर की पत्नी ने उन पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। साथ ही परिवार वालों पर मानसिक, शारीरिक, योन शोषण और आर्थिक हिंसा का आरोप लगाया था।

हनी ने समझौते के फैसले के तहत शालिनी को एक करोड़ रुपए का डिमांड ड्राफ्ट भी सौंपा था। जानकारी के लिए बता दें हनी और शालिनी ने एक दूजे से 2011 में शादी की थी। ये शादी बहुत ही गुपचुप तरीके से दिल्ली के गुरद्वारे में हुई थी। साथ ही सिंगर 11 साल तक अपनी बीमारी की वजह से इंडस्ट्री से गायब भी रहे।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article