बॉलीवुड

Janhvi Kapoor के बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया ने लुटाया एक्ट्रेस पर प्यार, कहा- 'मैं सिर्फ तुम्हारा हूं..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Nov 8, 2023, 10:56 AM IST

Janhvi Kapoor and Shikhar Pahariya Relationship: बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) इन दिनों शिखर पहाड़िया संग अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। सोशल मीडिया पर वायरल खबर के अनुसार अब जान्हवी और शिखर का रिलेशनशिप कन्फर्म हो गया है। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

Image

Janhvi Kapoor and Shikhan Pahariya

Janhvi Kapoor and Shikhar Pahariya Relationship: बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) इन दिनों शिखर पहाड़िया (Shikhar Pahariya) संग अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। सोशल मीडिया पर वायरल खबर के अनुसार अब जान्हवी और शिखर का रिलेशनशिप कन्फर्म हो गया है। दरअसल सोशल मीडिया पर स्टार किड्स और बड़े-बड़े सितारों के साथ नजर आने वाले औरी ने एक वीडियो पोस्ट किया था। जिसपर शिखर और जान्हवी के कमेंट्स ने यह साफ कर दिया है कि दोनों के बीच पक्का कुछ चल रहा है। दिवाली पर शिखर और जान्हवी ने बड़ा धमाका किया है।

लोगों का मानना है कि शिखर ने अब सरेआत जान्हवी को अपनी गर्लफ्रेंड बता दिया है। इसके साथ ही शिखर ने जान्हवी संग डेटिंग की अफवाहों के बीच अब रिलेशनशिप भी कन्फर्म कर दिया है। आइए शिखर पहाड़िया और जान्हवी कपूर के रिलेशनशिप से जुड़ी इन खबरों पर एक नजर डालते हैं।

'जान्हवी को हुई शिखर पहाड़िया के लिए जलन?'

औरी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट की थी, जिसमें शिखर एक लड़की के साथ नजर आ रहे हैं। उस लकड़ी ने पिंक कलर की ड्रेस पहनी हुई है। इस वीडियो पर कमेंट करते हुए जान्हवी ने लिखा, 'ये पिंक वाली लड़की कौन है?' जिसपर और ने रिप्लाई किया, 'भागो..' वहीं इन दोनों कमेंट्स के बाद शिखर पहाड़िया ने कमेंट किया, 'मैं सिर्फ तुम्हारा हूं..'। शिखर के इस कमेंट ने यह साबित कर दिया है कि दोनों एक साथ रिलेशनशिप में हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article