Janhvi Kapoor और Sara Tendulkar की दोस्ती में क्या आई कड़वाहट, बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया बने वजह?

Janhvi Kapoor-Sara Tendulkar Unfollow Each Other: जाह्नवी कपूर और सारा तेंदुलकर की दोस्ती को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है, रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। ऐसे में इसका कारण शिखर पहाड़िया को बताया जा रहा है।

Janhvi Kapoor-Sara Tendulkar Unfollow Each Other: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी प्रोफेशनल के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस अपनी लव लाइफ को लेकर काफी ओपन हो रही है, इस समय वो शिखर पहाड़िया को डेट कर रही हैं। ऐसे में कई बार उन्हें एक साथ इवेंट या आउटिंग करते हुए देखा गया है। लेकिन अब इस कपल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है जाह्नवी कपूर और उनकी दोस्त सारा तेंदुलकर के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है और इसकी वजह एक्ट्रेस के बॉयफ्रेंड है। आखिर ये पूरा मामला है क्या जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में।

Janhvi Kapoor-Sara Tendulkar Unfollow Each Other on Instagram

कुछ दिन पहले जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) के बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया को सारा तेंदुलकर (Sara Tendulkar) संग पार्टी करते हुए देखा गया। पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हुई थीं। ऐसे में अब खबर आ रही है कि जाह्नवी ने सारा को सोशल मीडिया साइट इंटेस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। कुछ समय पहले एक्ट्रेस सारा की सभी तस्वीरों पर लाइक कॉमेट करती थी, लेकिन अब ऐसा ना करते हुए उन्होंने दूरी बना ली है।

End of Feed