बॉलीवुड

Dulhania 3 से कटा Alia Bhatt का पत्ता, Varun Dhawan संग इश्क लड़ाएगी ये हसीना!!

Janhvi Kapoor to join Dulhania 3: करण जौहर (Karan Johar) के बैनर की दुल्हनिया सीरीज में अब तक दर्शकों ने वरुण धवन (Varun Dhawan) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) को रोमांस करते देखा है। दर्शकों को इन दोनों कलाकारों की जोड़ी काफी पसंद भी है लेकिन ताजा खबरों की मानें तो इस सीरीज से आलिया भट्ट का पत्ता कट गया है। जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) दुल्हनिया 3 (Dulhania 3) में वरुण संग रोमांस करेंगी।

Image

Dulhania 3 starcast

Janhvi Kapoor to join Dulhania 3: वरुण धवन और आलिया भट्ट ने लगभग एक दशक पहले हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया से दुल्हनिया सीरीज की शुरुआत की थी। इसके बाद इस सीरीज की बद्रीनाथ की दुल्हनिया रिलीज हुई, जिसने भी दर्शकों का जमकर मनोरंजन किया। दुल्हनिया सीरीज का इन दोनों फिल्मों के बाद अब धर्मा प्रोडक्शन दुल्हनिया 3 के लिए कमर कस रहा है। मीडिया में फैल रही ताजा खबर की मानें तो दुल्हनिया 3 में दर्शक भले ही आलिया-वरुण (Varun Dhawan) की जोड़ी को दोबारा देखना चाहते हो लेकिन मेकर्स ने आलिया की जगह एक नई अदाकारा को कास्ट करने का मन बनाया है।

पीपिंगमून पर छपी एक ताजा खबर की मानें तो फिल्म दुल्हनिया 3 (Dulhania 3) में आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की जगह जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) दिखाई देंगी। असल में साल 2024 आलिया भट्ट के लिए काफी बिजी साल रहने वाला है। ऐसे में धर्मा प्रोडक्शन ने फैसला लिया है कि वो आलिया की जगह जाह्नवी कपूर को दुल्हनिया सीरीज के लिए साइन करेंगे और इस फिल्म फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ाएंगे। दुल्हनिया 3 वरुण धवन और आलिया भट्ट की साथ में तीसरी फिल्म होने वाली है। इससे पहले ये दोनों कलाकार नितेश तिवारी की बवाल में नजर आए थे।

भले ही दुल्हनिया 3 से आलिया भट्ट का पत्ता साफ हो गया हो लेकिन डायरेक्टर शशांक खैतान इस फिल्म के साथ जुड़े रहेंगे। शशांक ने ही दुल्हनिया सीरीज की पहली दो फिल्मों का डायरेक्शन किया है। सुनने में आ रहा है कि दुल्हनिया 3 की कहानी का पहली दोनों फिल्मों से कोई लेना देना नहीं होगा। मेकर्स एकदम नई कहानी और नए कैरेक्टर्स के साथ दुल्हनिया 3 बनाएंगे। फिल्म का प्री-प्रोडक्शन शुरू हो चुका है और जल्द ही इसकी शूटिंग भी शुरु हो जाएगी।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article