Jailer Ott Release Date: रजनीकांत (Rajnikanth) की फिल्म जेलर ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। फिल्म ने भारत ही नहीं विदेश में भी अच्छा बिजनेस किया है। फैंस इस फिल्म के ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम ने स्टेटमेंट जारी कर ऐलान कर दिया है कि फिल्म कब रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन नेल्शन दिलीप कुमार ने किया है। ये एक पैन इंडिया क्राइम ड्रामा फिल्म है। फिल्म में रजनीकांत के साथ राम्या कृष्णा, योगी बाबू, विनायकन, तमन्ना भाटिया मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में मोहनलाल, जैकी श्रॉफ और शिवा राजकुमार ने कैमियो रोल प्ले किया है।
Jailer (credit Pic: Instagram)
ये भी पढ़ें- टीवी की संस्कारी बहू संगीता घोष होगी सलमान खान के शो का हिस्सा! अंकिता लोखंडे को मिलेगी कड़ी टक्कर
फैंस प्राइम वीडियो पर फिल्म को तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और हिंदी में देख सकते हैं। फिल्म में रजनीकांत ने रिटार्यड जेलर का किरदार निभाया है। फिल्म में एक्टर के धमाकेदार एक्शन सीन ने दर्शकों को हैरान कर दिया है। उम्न के इस पड़ाव में भी एक्टर ने अपनी परफॉर्मेंस में कोई कमी नहीं आने दी।
प्राइम पर कब रिलीज होगी जेलर
जेलर प्राइम पर 7 सितंबर को रिलीज होगी। 7 सितंबर को सिनेमाघरों में शाहरुख खान की जवान रिलीज होगी। जेलर के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने भारत में 329 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 600 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म ने तमिल बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए है। जेलर से पहले रजनीकांत की अन्नाथे रिलीज हुई थी।
