Jailer Full Movie Download Link Leaked Online on Tamilrockers, Filmyzilla, Torrent Sites: पैन इंडिया सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) की फिल्म 'जेलर' (Jailer) आज 10 अगस्त को रिलीज हो गई है। फिल्म में रजनीकांत के साथ ही एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया भी लीड रोल में मौजूद हैं। इसी के साथ ही बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ भी फिल्म 'जेलर' में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा रहे हैं। फिल्म को तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज किया गया है। रजनीकांत की इस फिल्म की हाइप देखने लायक है, फिल्म की रिलीज के दिन आज कई दफ्तरों की छुट्टी कर दी गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार कई जगह जेलर का एक-एक टिकट ब्लैक में 5000 रुपये तक में खरीदा जा रहा है। इसी के साथ ही अब खबर सामने आ रही है कि रजनीकांत स्टारर जेलर अब ऑनलाइन लीक कर दी गई है, जिसके साथ ही यह फिल्म HD प्रिंट में भी उपलब्ध हो गई है।
Jailer Full Movie Download Link Leaked Online
यह भी पढ़ें- Jailer Movie Review Live Updates: जेलर देख थिएटर्स में झूमने लगे रजनीकांत फैंस, ब्लैक में बिके मूवी टिकट
HD प्रिंट में लीक हुई 'जेलर'
रिलीज के पहले ही दिन रजनीकांत की फिल्म जेलर फिल्मीजिला, तमिल रॉकर्स, टेलीग्राम, 123 मूवीज, ऑनलाइन मूवी वॉचेज पर लीक हो गई है। आप इस फिल्म को एचडी प्रिंट में डाउनलोड कर सकते हैं। फिल्म के लीड होने के चलते जेलर के मेकर्स को भारी नुकसान होने वाला है। मेकर्स की तमाम कोशिशों के बाद भी फिल्म ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर लीक हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इन वेबसाइट्स से मूवी डाउनलोड करने की सलाह नहीं देता है।
